अपडेटेड 12 February 2026 at 11:43 IST

इंटरनेशल लेवल पर बेनकाब हुआ पाकिस्तान! UNSC रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद का नाम, दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में लिंक का जिक्र

UNSC Report: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने का खुलासा हुआ है। पिछले साल नवंबर में हुए इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट | Image: ANI, X

UN Report: संयुक्त राष्ट्र में आतंकियों को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति की हालिया रिपोर्ट में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का नाम दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में जोड़ा गया है। रिपोर्ट में मसूद अजहर की नई विंग ‘जमात-उल-मुमिनात’ का भी जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट में क्या-क्या बताया गया?

रिपोर्ट के अनुसार, एक सदस्य राष्ट्र ने जानकारी दी कि जैश-ए-मोहम्मद ने कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है और नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के धमाके से भी इसका संबंध है। 10 नवंबर 2025 के शाम हुए इस हमले में एक कार में लगाए गए विस्फोटक से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे।

महिला विंग की भी घोषणा

रिपोर्ट में जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर की नई रणनीति का भी जिक्र है। 8 अक्टूबर 2025 को मसूद अजहर ने औपचारिक रूप से जमात-उल-मुमिनात नामक एक महिला-केवल विंग की घोषणा की थी। यह विंग आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए बनाई गई है, जिसमें भर्ती, प्रचार और लॉजिस्टिक सहायता शामिल है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यह विंग अभी यूएन की प्रतिबंध सूची में शामिल नहीं है, लेकिन इसका उद्देश्य आतंकी हमलों को मजबूत बनाना है।  रिपोर्ट में यह भी दर्ज किया गया है कि 28 जुलाई 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में शामिल तीन संदिग्ध आतंकी मारे गए थे।

पाकिस्तान ने रिपोर्ट में जैश को शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताई और दावा किया कि संगठन 'डिफंक्शन' (निष्क्रिय) हो चुका है। हालांकि, अब यूएन रिपोर्ट इस रिपोर्ट में जैश की सक्रियता और नए हमलों में उसकी भूमिका को दर्ज किया गया है।

यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। क्योंकि पाकिस्तान चाहे कितने भी दावे क्यों न करें लें भारत की ओर से बार-बार कहा गया है कि पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता है। 1267 समिति की यह रिपोर्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वैश्विक आतंकवादियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें: क्या साजिश के तहत लीक हुई पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब? इन देशों में ऑनलाइन बिकने लगी थी बुक, जांच में खुलासे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 11:18 IST