Iran Israel War: तो तेहरान पर हो सकता है परमाणु हमला, छिड़ जाएगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? UN का सीक्रेट लीक, मोहम्मद सफा के इस्तीफे से मची खलबली

संयुक्त राष्ट्र के कार्यकर्ता मोहम्मद सफा ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच यूएन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी कूटनीतिक पद से इस्तीफा दे दिया है।

Iran Israel War: तो तेहरान पर हो सकता है परमाणु हमला, छिड़ जाएगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? UN का सीक्रेट लीक, मोहम्मद सफा के इस्तीफे से मची खलबली | Image: Pixabay/X

संयुक्त राष्ट्र के कार्यकर्ता मोहम्मद सफा ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच यूएन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी कूटनीतिक पद से इस्तीफा दे दिया है। सफा ने दावा किया है कि यूएन ईरान पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर घोषणा की कि वे इस 'मानवता के खिलाफ अपराध' के साक्षी या हिस्सा नहीं बनना चाहते, इसलिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निलंबित कर दी हैं ताकि 'न्यूक्लियर विंटर' को रोका जा सके।

सफा ने अपनी पोस्ट में तेहरान की एक तस्वीर साझा करते हुए उन 'अशिक्षित, असफल, युद्धप्रिय' लोगों पर निशाना साधा जो 'तेहरान पर बमबारी करने का विचार सोचकर लार टपका रहे हैं'। उन्होंने कहा, "तेहरान कोई कम आबादी वाला रेगिस्तान नहीं है। वहां परिवार, बच्चे, पालतू जानवर हैं। सपनों वाले साधारण मजदूर वर्ग के लोग हैं। युद्ध चाहना बीमारी है।"

सफा ने जोर देकर कहा कि तेहरान में लगभग एक करोड़ लोग रहते हैं। जरा वाशिंगटन, बर्लिन, पेरिस या लंदन को परमाणु बम से उड़ाने की कल्पना कीजिए। एक अन्य बयान में उन्होंने अमेरिका में 'नो किंग्स' के खिलाफ करीब एक करोड़ लोगों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए चेतावनी दी और "परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को बहुत गंभीरता से लेने को कहा। उन्‍होंने कहा, यह खतरनाक है। इस संदेश को दुनिया भर में फैलाएं। सड़कों पर उतरें। मानवता और भविष्य के लिए विरोध करें। इतिहास हमें याद रखेगा। केवल जनता ही इसे रोक सकती है।"

मोहम्‍मद सफा ने क्या कहा

आपको बता दें कि मोहम्मद सफा एक प्रमुख लेबनानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और 'लेबनान सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स' (CLDH) के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक रहे हैं। उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा- “मुझे नहीं लगता कि लोग स्थिति की गंभीरता को समझते हैं क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ईरान में संभावित परमाणु हथियार के उपयोग की तैयारी कर रहा है। यह कुछ कम आबादी वाला रेगिस्तान नहीं है। परिवार, बच्चे, पारिवारिक पालतू जानवर हैं। आप युद्ध करने के लिए बीमार हैं।

तेहरान लगभग 10,000,000 लोगों का शहर है। वाशिंगटन, बर्लिन, पेरिस, लंदन, या उससे आगे, परमाणु हथियारों से बमबारी करने की कल्पना करें।” मैंने इस जानकारी को लीक करने के लिए अपना राजनयिक करियर छोड़ दिया। मैंने अपने कर्तव्यों को निलंबित कर दिया ताकि बहुत देर होने से पहले परमाणु सर्दियों को रोकने के प्रयास में मानवता के ख़िलाफ़ इस अपराध का हिस्सा या गवाह न बनूं।” “यह खतरनाक है। इस संदेश को दुनिया भर में फैलाएं। इतिहास हमें याद रखेगा।”

UN की तरफ से नहीं आया कोई बयान

सफा ने मध्य पूर्व की स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि लोग इसके खतरे को नहीं समझ रहे। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, और यूएन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें- इश्‍क, बेवफाई और ब्‍लैमेलिंग... प्रेमिका को घर बुलाया; हत्या के बाद लाश के किए 3 टुकड़े; नेवी ऑफिसर की हैवानियत सुन कांप जाएगी रूह

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 20:29 IST