इश्‍क, बेवफाई और ब्‍लैमेलिंग... प्रेमिका को घर बुलाया; हत्या के बाद लाश के किए 3 टुकड़े; नेवी ऑफिसर की हैवानियत सुन कांप जाएगी रूह

विशाखापट्टनम के INS डेगा में तैनात नेवी टेक्निशियन चिंतादा रविंद्र ने रविवार 29 मार्च को अपनी 31 साल की प्रेमिका मोनिका की निर्मम हत्या कर दी।

Follow : Google News Icon  
Visakhapatnam Married Navy officer kills girlfriend, chops deadbody into 3 parts; stores in freezer bone chilling crime
इश्‍क, बेवफाई और ब्‍लैमेलिंग... प्रेमिका को घर बुलाया; हत्या के बाद लाश के किए 3 टुकड़े; नेवी ऑफिसर की हैवानियत सुन कांप जाएगी रूह | Image: X

विशाखापट्टनम के INS डेगा में तैनात नेवी टेक्निशियन चिंतादा रविंद्र ने रविवार 29 मार्च को अपनी 31 साल की प्रेमिका मोनिका की निर्मम हत्या कर दी। उसने पहले गला दबाकर हत्या की फिर फिर शव को चाकू से कई टुकड़ों में काट डाला। धड़ को फ्रिज में रखा, पैर-कूल्हे को ट्रॉली बैग में और सुनसान जगह पर ले जाकर खोपड़ी को जला डाला। इन सबके बाद वो खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल लिया।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर और फ्रिज में शव के टुकड़े मिले। मोनिका का सिर गायब था। हालांकि पुलिस मृतका की खोपड़ी तलाशने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक साल 2021 में डेटिंग ऐप 'मिंगल' पर रविंद्र (35) और मोनिका की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई. प्यार परवान चढ़ा तो दोनों अक्सर शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलने लगे। कभी पार्कों में तो कभी थिएटर्स में।

साल 2024 में रविंद्र ने कर ली दूसरी लड़की से शादी

साल 2024 में रविंद्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी के अनुसार, शादी के बाद से मोनिका अक्सर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी देती थी। आरोपी ने दावा किया कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे। इसी वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े भी होते थे।

Advertisement

हत्या का बनाया प्‍लान, पत्‍नी गई मायके तो प्रेमिका को बुलाया और...

पुलिस ने बताया कि रवींद्र की पत्नी पिछले कुछ हफ्तों से विजयनगरम स्थित अपने मायके रह रही थी। घर खाली पाकर रवींद्र ने रविवार दोपहर मोनिका को अपने घर बुलाया ताकि वे साथ समय बिता सकें। उसके पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोपी का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे। उसने जब पैसे मांगे तो मौनिका उनके अवैध संबंध के बारे उसकी पत्नी को बताने की धमकी देने लगी। इसी विवाद में रविंद्र ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर मोनिका की जान ले ली।

Advertisement

हत्या के बाद शव को किए टुकड़े, खोपड़ी को जला डाला

हत्या करने के बाद रवींद्र ने सबूत मिटाने के लिए मोनिका के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने कुछ अंगों को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया, जबकि बाकी हिस्सों को अपने घर के रेफ्रिजरेटर में छिपा दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने मोनिका की खोपड़ी को सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद, उसने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शव को काटने के लिए ऑनलाइन मंगवाया चाकू

पुलिस जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मौके से खून से सने हथियार और शव के अवशेष बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि रविंद्र ने हत्या की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। हत्या के बाद उसने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

श्रद्धा वाल्‍कर हत्याकांड की याद ताजा, आफताब ने किए थे 35 टुकड़े

विशाखापट्टनम का मर्डर केस 18 मई 2022 को हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह है। दिल्ली में श्रद्धा की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

उसने शव के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखा और बाद में पहचान छुपाने के लिए कई दिनों तक अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को आरोपी को गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ें- Iran Israel War: जिस चीज के लिए आखिरी वक्त तक लड़ते रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई, गंवा दी जान; अब अमेरिका करेगा कब्जा, ट्रंप का ये है मेगा प्लान

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड