अपडेटेड 8 July 2024 at 19:02 IST
भारतीय समुदाय के हाथों में तिरंगा, PM ने बच्चे से मिलाया हाथ; मॉस्को में मोदी का जबरदस्त क्रेज,VIDEO
पीएम मोदी के स्वागत (PM Modi Welcome) के लिए रूस की राजधानी मॉस्को में वहां के स्थानीय रसियन कलाकारों (Russian Artist) ने हिंदी गानों पर जोरदार डांस किया।
PM Modi Russia Visit : 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर रूस के डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी का रेड कार्पेट स्वागत किया।
मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर ग्रांड वैकलक हुआ। जिसके बाद पीएम होटल के लिए रवाना हो गए। होटल के बाहर अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय लोग इक्ठठा हुए थे। हाथों में तिरंगा, जुबान पर हिंदुस्तानी गाने और उत्साह तो देखते ही बनता है।
मॉस्को में पीएम मोदी का जबरदस्त क्रेज
पीएम मोदी ने भी लोगों को निराश नहीं किया, उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया, बातचीत भी की। भारतीय समुदाय के लोगों में पीएम मोदी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
रसियन कलाकारों ने हिंदी गानों पर किया जोरदार डांस
पीएम मोदी के स्वागत (PM Modi Welcome) के लिए रूस की राजधानी मॉस्को में वहां के स्थानीय रसियन कलाकारों (Russian Artist) ने हिंदी गानों पर जोरदार डांस किया। इन कलाकारों ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पर फिल्माए गीत 'आयो रे मारो ढोलना...' पर फॉक डांस कर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी कलाकारो के प्रदर्शन को देखा और सराहा। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय रूस दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा होंगे। ये शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी के बाद से लगातार टलता रहा है। इस बार ये शिखर सम्मेलन तीन सालों बाद आयोजित हो रहा है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 July 2024 at 18:47 IST