अपडेटेड 8 December 2024 at 17:12 IST

क्या मारे गए सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद? दमिश्क छोड़कर भागते समय रहस्यमयी तरीके से गायब प्लेन

विद्रोही सेना अब बशर अल असद का पता लगाने पर की कोशिश कर रही है, क्योंकि एक विमान के रहस्य ने सीरिया से राष्ट्रपति के भागने की अटकलों को हवा दे दी है।

Syria President Bashar al-Assad | Image: AP

Syria Civil War: सीरिया में विद्रोहियों ने बशर अल असद की सरकार का तख्तापलट कर दिया है। राजधानी दमिश्क विद्रोहियों के हवाले है और राष्ट्रपति बशर अल-असद की कोई खोज खबर नहीं है। चर्चाएं यहां तक हो रही हैं कि सीरिया से भागते हुए उनका प्लेन क्रैश हो चुका है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

विद्रोहियों ने रविवार को दमिश्क को स्वतंत्र घोषित कर दिया और दावा किया कि असद राजधानी से भाग गया है।  विपक्षी लड़ाकों के शहर में प्रवेश करने के बाद से असद को सार्वजनिक रूप से न तो देखा गया है और न ही उनके बारे में सुना गया है। हालांकि विद्रोही सेना अब बशर अल असद का पता लगाने पर की कोशिश कर रही है, क्योंकि एक विमान के रहस्य ने सीरिया से राष्ट्रपति के भागने की अटकलों को हवा दे दी है।

क्या असद का प्लेन क्रैश हुआ?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपन सोर्स फ्लाइट ट्रैकर्स ने खुलासा किया कि दमिश्क से रवाना होने वाला आखिरी प्लेन इल्युशिन-76 विमान था, जिसकी उड़ान संख्या सीरियन एयर 9218 थी। ऐसा माना रहा है कि इसमें बशर अल असद भी सवार थे। विमान ने दमिश्क एयरपोर्ट पर विद्रोहियों के कब्जे से कुछ समय पहले उड़ान भरी थी। दावा है कि प्लेन ने उत्तर की ओर मुड़ने से पहले पूर्व की ओर उड़ान भरी। हालांकि होम्स के ऊपर चक्कर लगाते ही इसका सिग्नल गायब हो गया।

सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं

सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें से ज्यादातर ये संकेत दे रही हैं कि असद का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एक यूजर ने लिखा- 'बशर अल-असद को ले जाने वाले संदिग्ध विमान के 3डी फ्लाइट रडार डेटा से संकेत मिलता है कि ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि सीरियन एयर IL-76 विमान की ऊंचाई अचानक कम हो गई और ऐसा लगता है कि इसे मार गिराया गया था।' कुछ असत्यापित वीडियो भी साझा किए गए, जिनमें एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

दमिश्क को विद्रोहियों ने कब्जाया

सीरियाई विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा करने का दावा किया है और अल-असद शासन के पतन की घोषणा की है। सीरियाई सरकारी टीवी ने एक वीडियो प्रसारित किया है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद को उखाड़ फेंका गया है और सभी जेल बंदियों को रिहा कर दिया गया है। विद्रोहियों ने पहले दावा किया था कि वो राजधानी में घुस गए। पिछली रात विद्रोहियों ने सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स पर कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़ें: सीरिया में तख्‍तापलट, विद्रोहियों ने शहरों पर किया कब्जा

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 8 December 2024 at 17:12 IST