Sunita Williams: PM मोदी ने दिया न्योता, तो भारत कब आएंगी सुनीता विलियम्स? बहन फाल्गुनी ने दिया जवाब

रिपब्लिक मीडिया से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पांड्या ने बताया कि पीएम मोदी के न्योता पर सुनीता जल्द भारत आने का योजना बना सकती है।

PM Modi and Sunita Williams | Image: PTI

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की स्पेस से धरती पर वापसी हो गई। उनके साथ अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर की भी 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापसी हुई।  स्पेश से धरती पर सफल लैंडिग के बाद पूरी दुनिया इनका स्वागत कर रहा है। इनके धैर्य को सलाम कर रहा है। सुनीता के परिवार वाले पलके बिछाए अपनी बच्ची के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है। अब भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट की बहन ने उनके भारत दौरे को लेकर बड़ी बात कही है।


सुनीता विलियम्स के साथ 3 अन्य अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग (Nick Hague) और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी आए हैं। ये चारों एस्ट्रोनॉट्स ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में लैंड किया है। इनकी सफल लैंडिंग के साथ जश्न शुरू हो गया। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के परिवार ने भी इनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। रिपब्लिक मीडिया से बातचीत के दौरान सुनीता की कजिन फाल्गुनी पंड्या ने बताया हम जल्द मिलकर बड़ा जश्न मनाएंगे।


फाल्गुनी ने बताया कब भारत आएगी सुनीता

रिपब्लिक मीडिया से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पांड्या से जब ये सवाल किया गया कि पीएम मोदी ने सुनीता को भारत आने का न्योता दिया है, तो सुनीता कब तक भारत आ सकती है? इस सवाल के जवाब में फाल्गुनी ने कहा कि उम्मीद है कि हम 2025 में भारत जाएं। मगर ये सब सरकार और NASA के साथ सुनीता की बातचीत के बाद ही क्लियर होगा, मगर  मुझे उम्मीद है कि सुनीता इस साल भारत की यात्रा पर जा सकती है और यह यात्री उसकी 2007 की तरह एक यादगार यात्रा होगी।

सुनीता के स्वागत के लिए जश्न की तैयारी

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की घर वापसी पर बहन फाल्गुनी पंडया ने बताया कि पूरा परिवार बेहद खुश है। हम बस बेसब्री से उसके घर आने  का इंतजार कर रहे हैं। उसके घर आने के बाद मंदिर में विशेष पूजा और हवन की योजना हमने बनाई है। बातचीत के दौरान फाल्गुनी ने बताया कि सुनीता को भारतीय खाना बहुत पसंद है। उसके लिए उसकी पसंद खाना बनेगा।

पीएम मोदी ने सुनीता को दिया न्योता

बता दें कि हाल ही पीएम मोदी की सुनीता को लिखा चिट्ठी सामने आई। उन्होंने सुनीता को भारत आने का निमंत्रण देते हुए लिखा है, मुझे 2016 में अमेरिका की यात्रा के दौरान आपसे और दीपकभाई से मिलने की यादें आज भी ताजा हैं। आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक प्रतिष्ठित बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं।

यह भी पढ़ें:BREAKING: हजारों मील दूर होकर भी आप हमारे दिलों के करीब...लैंडिंग से पहले PM Modi ने सुनीता विलियम्स को लिखी भावुक चिट्ठी 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 March 2025 at 13:11 IST