भूटान में आया जोरदार भूकंप, बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में कांपी धरती; चीन-बांग्लादेश और नेपाल में भी महसूस हुए झटके
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रविवार को भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत, चीन, बांग्लादेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रविवार को भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत, चीन, बांग्लादेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
भूकंप ने हिमालयी क्षेत्र के कई इलाकों को हिला दिया, जिससे कुछ जगहों पर लोगों ने एहतियात के तौर पर इमारतें खाली कर दीं। भूकंप का असर भूटान की सीमाओं से बाहर तक फैलने के कारण पड़ोसी देशों से भी झटके महसूस किए जाने की खबर मिली।
किसी के हताहत होने खबर नहीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली।
आपको बता दें भूटान भूकंप के लिहाज से सक्रिय हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं, जिससे यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।
अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जबकि पूरे इलाके के लोगों ने झटके महसूस होने की बात बताई। भूकंप के असर के बारे में और जानकारी तुरंत नहीं मिली है।
कोलकाता में महसूस हुए झटके
भूटान में आए इस भूकंप से देर रात कोलकाता शहर भी हिल उठा। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए। झटके मुख्य रूप से कोलकाता में महसूस किए गए। कई लोगों ने काफी देर तक झटके महसूस किए। सिलीगुड़ी, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भी झटके महसूस किए गए। ये झटके रात 11:06 बजे महसूस किए गए।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 23:35 IST