अपडेटेड 22 August 2025 at 09:28 IST
RRB NTPC CBT 1 RESULT: आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां जानिए कैसे करें चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा (CBT-1) के रिजल्ट जारी होने वाला है।
RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा (CBT-1) के रिजल्ट जारी होने वाला है। इस परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया गया था। रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न पदों के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी करेगा।
क्वॉलिफाइंग मार्क्स
सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों के लिए सीबीटी 1 का न्यूनतम क्वॉलिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग के लिए 25 प्रतिशत हैं। इसमें 100 प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। इसमें निगेटिव मार्किंग भी थी, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की आंसर–की पहले ही जारी हो चुकी है। जिसका ऑब्जेक्शन समय 6 जुलाई तक था।
स्कोरकार्ड कैसे करे डाउनलोड
- सबसे पहले आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं
- ‘RRB NTPC- 2025 रिजल्ट लिंक’ पर क्लिक करें
- रेलवे NTPC CBT 1 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- RRB NTPC रिजल्ट PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें
यदि आपका रोल नंबर रिजल्ट PDF में है, तो आप चयन प्रक्रिया के सीबीटी 2 परिक्षा में शामिल होने के पात्र माने जाएंगे।
इसेो भी पढे़ं- Bhadrapada Purnima 2025: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानिए तारीख और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 August 2025 at 11:41 IST