अपडेटेड 13 January 2026 at 17:32 IST

Iran Protests: 5 दशक से अमेरिका में निर्वासित जीवन जी रहे क्राउन प्रिंस संभालेंगे ईरान की सत्ता? खामेनेई की कुर्सी गई तो क्या होगा

Iran Protests: दुनिया भर की नजर ईरान पर है। ईरान में महंगाई के मुद्दे पर शुरू विद्रोह अब सरकार को हटाने की जिद्द में बदल चुका है। इस बीच करीब 5 दशक से अमेरिका में निर्वासित जीवन जी रहे क्राउन प्रिंस रजा पहलवी प्रदर्शनकारियों के लिए एक मुखर समर्थक के रूप में उभरे हैं।

निर्वासित जीवन जी रहे क्राउन प्रिंस संभालेंगे ईरान की सत्ता? खामेनेई की कुर्सी गई तो क्या होगा | Image: social media

Iran Protests: ईरान में पिछले कई दिनों से चल रहा विद्रोह थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की सरकार की कार्रवाई में सैंकड़ों लोगों की मौत हो रही है, तो दूसरी तरफ ईरानी लोगों ने झुकने से इनकार कर दिया है। 
महंगाई ने मुद्दे से शुरू यह विद्रोह अब सरकार को हटाने तक पहुंच गया है। दुनिया भर के नेता सोच रहे हैं कि इस्लामिक गणराज्य में अब सत्ता पलट सकती है। इस बीच अमेरिका में निर्वासित जीवन यापन कर रहे ईरान के क्राउन प्रिंस रजा पहलवी प्रदर्शनकारियों के लिए एक मुखर समर्थक के रूप में उभरे हैं।

रजा पहलवी ने अमेरिका से ईरान में तख्तापलट के लिए मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा ‘मौका मिलते ही ईरान लौटने की तैयारी है।’ पहलवी ईरान के अंतिम राजा बेटे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ईरान में तख्तापलट पलट होता है, तो सत्ता कौन संभालेगा। रजा पहलवी को सत्ता मिलेगी या खुद अमेरिका ईरान को कंट्रोल करेगा?

क्या ईरान की सत्ता गिर जाएगी?

एक रिपोर्ट के अनुसार 1979 के बाद पहली बार ईरान में क्रांति की लगभग सारी ऐतिहासिक परिस्थितियां बन गई हैं। ईरान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह डूब रही है। सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। पांच सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल का हाल भी एकदम बुरा है। सरकारी खजाना भी खाली हो गया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि ईरान में कभी ही तख्तापलट हो सकता है और अली खामेनेई संकट में पड़ सकते हैं।

क्या रजा पहलवी ईरान की सत्ता संभालेंगे?

ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद पहलवी के बेटे रजा पहलवी फिलहाल अमेरिका में निर्वासित जीवन यापन कर रहे हैं। मोहम्मद पहलवी 1941 से 1979 तक शासन करने वाले ईरान के पूर्व शाह थे। रजा 1979 की क्रांति के दौरान अपने पिता के ईरान से भागने से एक साल पहले से ही अमेरिका में हैं। अब उन्होंने ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प सरकार से मदद भी मांगी है। कहा जा रहा है कि अगर ईरान में तख्तापलट होता है, तो 65 साल के रजा पहलवी अपने देश के भविष्य को आकार देने में भूमिका निभा सकते हैं।

क्या वेनेजुएला की तरह ईरान को कंट्रोल करेंगे ट्रम्प?

अमेरिका ने वेनेजुएला के सैन्य ठिकाने पर हमला करने के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें ब्रुकलिन की जेल में डाल दिया है। न्यूयॉर्क में मादुरो के ऊपर कार्रवाई चल रही है। निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति बताया। ऐसे में यह भी उम्मीद जताया जा रहा है कि अगर अमेरिका ईरान पर सैन्य हमला करता है और तख्तापलट होता है, तो ट्रम्प वेनेजुएला की तरह यहां भी खुद को अंतरिम राष्ट्रपति या सर्वोच्च नेता घोषित कर सकते हैं। 

हसन रूहानी को सत्ता मिलेगी?

ईरान ने पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी एक बार फिर अहम दावेदारों की लिस्ट में हैं। रूहानी 2013 से 2021 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे हैं। साल 2013 में वह अमेरिका के राष्ट्रपति से सीधे बातचीत करने वाले पहले ईरानी नेता बने थे। पश्चिमी देशों से भी उनके संबंध अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में कई लोग कयास लगा रहे हैं कि हसन रूहानी को भी इस दौड़ से बाहर नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: एयर स्‍ट्राइक या आमने-सामने की लड़ाई या फिर सीक्रेट ऑपरेशन... ट्रंप की हाईलेवल मीटिंग में होगा फैसला; तो क्या ईरान-अमेरिका में युद्ध होना तय?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 January 2026 at 17:32 IST