US-Iran War: ईरान के सर्विलांस जहाज को अमेरिका ने बनाया निशाना, ओमान की खाड़ी में मिसाइल से उड़ाया, हमले का VIDEO आया सामने

ओमान की खाड़ी में ईरान के सर्विलांस जहाज को अमेरिका सेना ने निशाना बनाया है। सेना का आरोप है कि जहाज अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी कर रहा था। सेना ने हमले का VIDEO जारी किया है।

ईरान के सर्विलांस जहाज को अमेरिका ने बनाया निशाना | Image: ANI

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दोनों देशों के निशाने पर समुद्री जहाज है। अब अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान के सर्विलांस जहाज को मिसाइल से उड़ा दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घटना की पुष्टि करते हुए हमले का वीडियो भी जारी किया है। अमेरिकी सेना का आरोप है कि जहाज अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी कर रहा था।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को और सख्त कर रखा है। दूसरी ओर, ईरान ने रणनीतिक समुद्री मार्ग के पूर्व में ओमान की खाड़ी और अरब सागर तक अपनी नौसेना की नई तैनाती की घोषणा की है। इससे पहले होर्मुज स्ट्रेट में दो कंटेनर जहाज के बारूदी सुरंग से टकराने की खबर आई। ईरान पर जहाज को निशाने बनाने का आरोप लगा।

अमेरिकी सेना का हमले पर बयान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार को जानकारी दी कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान के एक जहाज को नष्ट कर दिया। सेना का आरोप है कि उक्त जहाज अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी कर रहा था। सेना ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। CENTCOM के अनुसार, नाव को नष्ट करने से पहले उस पर सवार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

October 14, 2026

IRGC ने दी चेतावनी

IRGC ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से कथित छल या उकसावे के तहत समुद्री नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों के खिलाफ ईरान निर्णायक कार्रवाई करेगा। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।अमेरिकी कमांड का कहना है कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी की जानकारी पेशेवर तरीके से दी गई है।  28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले तेज हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग से टकराया दो कंटेनर जहाज, एक डूबा
 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 October 2026 at 11:31 IST