US Attack on Iran: चाबहार से लेकर बंदर अब्बास तक तबाही ही तबाही, अमेरिकी के हमलों से धुआं-धुआं हुआ ईरान; फिर युद्ध जैसे हुए हालात

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौते को खत्म घोषित करने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका सेना ने नए हवाई हमले शुरू कर दिए। ईरान के कई सैन्य ठिकानों को अमेरिका ने निशाना बनाया है।

US Attack on Iran | Image: AP

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध जैसे हालत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के साथ सीजफायर खत्म करने के ऐलान के बाद से स्थिति और खराब होती जा रही है। अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर भारी सैन्य हमले कर दिए हैं। अमेरिकी सेना ने चाबहार, बंदर अब्बास, अबू मूसा द्वीप और बुशहर सहित महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों के बाद चाबहार के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। अमेरिका के ताजा हमलों में कुछ लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है।

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौते को खत्म घोषित करने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका सेना ने तेहरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने X पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई की गई है। सेंटकॉम ने स्पष्ट किया कि ये हमले ईरान की उस क्षमता को कमजोर करने के लिए किए गए हैं, जिससे वह होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा कर सके।

अमेरिकी सेना ने हमलों पर क्या कहा?

सेंटकॉम ने अपने पोस्ट में लिखा है, अमेरिकी सेना प्रमुख के निर्देश पर, अमेरिकी केंद्रीय कमान बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने के लिए उसके खिलाफ अतिरिक्त हमले शुरू कर दिए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर स्वतंत्र रूप से आवागमन कर रहे वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक दल के खिलाफ हाल ही में किए गए अनुचित आक्रमण के लिए ईरान को जवाबदेह ठहरा रहा है।

July 8, 2026

चाबहार से लेकर बंदर अब्बास तक तबाही ही तबाही

ईरानी मीडिया ने हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि चाबहार, बंदर अब्बास, कोनारक के आसपास कई धमाकों की अवाजें सुनी गईं। मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि बंदर अब्बास के निकट ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। सिरिक और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाज आने की पुष्टि की गई। बाद में सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने पुष्टि की कि धमाकों के बाद चाबहार के कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई है। वहीं, ईरान के अक्काला में रेलवे ब्रिज को अमेरिकी सेना ने उड़ा दिया है।

एयरपोर्ट पर धमाके में फायरफाइटर की मौत

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी ईरान में ईरानशहर एयरपोर्ट की सुविधाओं पर हुए हमले में एक फायरफाइटर की मौत हो गई है। सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर और ईरानशहर के गवर्नर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात करीब 12:30 बजे पूरे शहर में चार जोरदार धमाके सुने गए।

यह भी पढ़ें: Iran US War: ट्रंप ने किया नाकेबंदी का ऐलान, फिर बंद हो जाएगा होर्मुज?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 July 2026 at 07:30 IST