BREAKING: मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे से हड़कंप, फ्रांस ने अपने लोगों को ईरान छोड़ने का दिया आदेश
Middle East War: मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है।
Middle East War: मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। फ्रांस ने अपने लोगों को ईरान छोड़ने का आदेश दे दिया है। इसको लेकर फ्रांस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।
आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने भी मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे को लेकर भारतीयों को लेबनान छोड़ने का आदेश जारी किया था।
फ्रांस की एडवाइजरी में क्या है?
फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक यात्रा परामर्श में कहा कि फ्रांस ने औपचारिक रूप से अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है और क्षेत्र में सैन्य वृद्धि के जोखिम के कारण फ्रांसीसी नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा है।
भारतीयों को लेबनान छोड़ने का दिया आदेश
लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम और संभावित खतरों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है। सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की भी सख्त सलाह दी जाती है। जो लोग किसी भी कारण से रुके हुए हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, अपनी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।'
आपको बता दें कि हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट के हालात तनावपूर्ण हो गए। मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण भारत सरकार भी अपने लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने धमकी दे दी थी कि वो हानिया की मौत का बदला लेंगे। इसके बाद ये तो पक्का हो गया है कि युद्ध होने वाला है। बस देखना ये है कि ईरान हमला कब करेगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 18:34 IST