PM Modi: 'आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती', मेलबर्न में बोले PM मोदी, दुनिया को दिया बड़ा संदेश
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने उनका विक्टोरियो के गवर्नमेंट हाउस में स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेलबर्न में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया और इसके खिलाफ वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले और बॉन्डी बीच पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की भी कड़े शब्दों में आलोचना की। दोनों नेताओं ने आतंकियों की फंडिंग नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को दोहराई।
आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत और ऑस्ट्रेलिया मानते हैं कि आतंकवाद केवल किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। इसलिए आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई भी साझा है, हमारा संकल्प भी अटूट है और हमारा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है। हमारा यह भी मानना है कि विश्व के अनेक भागों में चल रहे तनावों और युद्धों का समाधान वार्ता और कूटनीति से ही संभव है। पूरे इंडो पैसिफिक क्षेत्र में हम मिलकर शांति, स्थिरता, आवाजाही की स्वतंत्रता और नियमों पर आधारित व्यवस्थाको और मजबूत करेंगे।"
भारत-ऑस्ट्रेलिया दो वाइब्रेंट लोकतंत्र-PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "भारत-ऑस्ट्रेलिया दो वाइब्रेंट लोकतंत्र हैं, दो बहु-सांस्कृतिक समाज है, और दो महत्वपूर्ण पोर्शन पावर्स हैं। हमारी ये समानताएं और हमारा आम विश्व-दृष्टिकोण हमें गहरे आपसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है और आज तीसरी वार्षिक सम्मेलन से हमारे सहयोग में कई नए आयाम जुड़े हैं।"
क्रिकेट के जरिए रिश्तों को बताया खास
भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज जब हम मेलबर्न में हैं तो खेल की बात न करना वैसा ही होगा जैसे क्रिकेट में टॉस के बाद मैच ही शुरू न करना...क्रिकेट भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की अपनी राजनयिक भाषा है इसलिए हमारी बैठक भी क्रिकेट जैसी लगती है....आने वाले वर्षों में दोनों देशों में ओलंपिक और कॉमन वेल्थ गेम्स जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इससे हमारा खेल सहयोग बढ़ेगा ही और खेलों के बुनियादी ढांचा में अनेक संभावनाएं बनेगी।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 July 2026 at 13:14 IST