अपडेटेड 23 March 2026 at 07:31 IST

Iran-Israel War: 'होमुर्ज स्ट्रेट उन सभी के लिए खुला है, जो ईरान...', दुनिया भर में गहराते तेल और गैस संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान

ईरान के राष्ट्रपति ने मसूद पेजेशकियान ने कहा कि होमुर्ज जलडमरूमध्य ईरान के दुश्मनों को छोड़कर बाकी सभी राष्ट्रों के लिए खुला है। ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसी बेतुकी धमकियों का हम मजबूती से सामना करते हैं।

Iran President Masoud Pezeshkian | Image: AP

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से वैश्विक क्रूड ऑयल और गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मगर इन सब के बीच ईरानी राष्ट्रपति के ऐलान से कई देशों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति ने मसूद पेजेशकियान ने कहा कि होमुर्ज जलडमरूमध्य ईरान के दुश्मनों को छोड़कर बाकी सभी राष्ट्रों के लिए खुला है। उन्होंने आगे कहा है कि जो देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करता है, उनके होमुर्ज हमेशा खुला रहेगा। उनके इस घोषणा से कई देशों ने राहत की सांस ली है।

होर्मुज ईरान के दुश्मनों के लिए बंद हैं- राष्ट्रपति पेजेश्कियन 

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अपने X पोस्ट में लिखा है-स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उन सभी के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते है, मगर उन लोगों के लिए इसके दरवाजे बंद रहेंगे जो हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं या हमारी धरती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। वहीं, ट्रंप की होमुर्ज को खोलने की धमकी के जवाब में पेजेश्कियन कहा कि हम युद्ध के मैदान में ऐसी बेतुकी धमकियों का मजबूती से सामना करते हैं।"

ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

पेजेश्कियन के यह बयान वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी संकीर्ण समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी होमुर्ज को लेकर ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं है। जहाज हिचकिचाते हैं क्योंकि बीमा करने वालों को उस चुनी हुई लड़ाई का डर है जिसे आपने शुरू किया है, ईरान ने नहीं। सम्मान का रास्ता अपनाइए’।

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार

ईरान का यह पलटवार ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद आया है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उनके विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला करेगा और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देगा।

यह भी पढ़ें: US-Iran War: अमेरिका ने दुनिया भर में अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 07:19 IST