अपडेटेड 10 June 2025 at 21:57 IST
ये शख्स है हजारों बच्चों का बाप, स्पर्म डोनर की महीने में कितनी हो सकती है कमाई? किया खुलासा
विदेश में केवल स्पर्म डोनेशन से महीने में लाखों की कमाई करता है ये शख्स। उसने बताया कि अबतक वह दुनियाबर में हजारों बच्चों का पिता बन चुका है।
भारत में स्पर्म डोनेशन को लेकर आज भी खुलकर बातचीत नहीं की जाती है। हालांकि, आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की फिल्म विक्की डोनर ने इस मुद्दे लोगों की बीच उजागर किया। शायद भारत में पहली बार ऐसी कोई फिल्म बनाई गई। खैर, भारत में अब भी इसे टैबू माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि विदेश में लोग इसपर खुलकर बातचीत भी करते हैं और स्पर्म डोनेट करके पैसे भी कमाते हैं।
विदेशों में स्मर्म डोनेट करने वालों को सम्मानित भी किया जाता है। इतना ही नहीं, यह करके उनकी लाखों की कमाई भी होती है। इस मामले में हाल ही में अमेरिका के एक पॉडकास्टर ने एक शख्स से बातचीत की। उस शख्स ने बताया कि कैसे वह अपना स्पर्म डोनेट करके लाखों की कमाई करता है।
स्पर्म डोनेशन से लाखों की होती है साइड इनकम
सोशल मीडिया पर रिलीज इस पॉडकास्टर के वीडियो में शख्स ने बताया कि वह अपना स्पर्म डोनेट करके अबतक हजारों बच्चा का जैविक पिता बन चुका है। इसके साथ ही शख्स ने बताया कि उसने ऐसा करके महीने का लाखों कमाया। उसने बताया कि वह अपना स्पर्म डोनेट करके महीने के ढ़ाई लाख तक पैसे कमा लेता है। वह कई सालों से अपने स्पर्म डोनेट कर रहा है।
शख्स ने बताया कि उसके स्पर्म डोनेशन से जो बच्चे पैदा होते हैं, वह 18 साल की उम्र पूरा होने के बाद उससे मिल भी सकते हैं। हालांकि, शख्स के पास उन बच्चों का डिटेल्स लेने का कोई हक नहीं होता। बता दें, आपको स्पर्म डोनेशन के कितने पैसे मिलेंगे, यह आपके सपर्म की क्वालिटी पर निर्भर करता है। इसके साथ ही अपकी शिक्षा किसी खास क्षेत्र में है, या फिर फिजिकली अगर आप सामान्य से कुछ अलग हैं, जैसे कि नीली आंखें, आपकी हाइट या फिर रंग के आधार पर भी डोनेशन की रकम तय होती है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 June 2025 at 21:57 IST