होर्मुज में ब्रिटिश जहाज पर दूसरा बड़ा हमला, कई कंटेनर्स तबाह; ईरान के दो गनबोट्स ने पहले भी किया था अटैक

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि ओमान से 25 नॉटिकल मील (46 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में एक जहाज पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ। उन्होंने बताया कि जहाज पर रखे कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: AP/Representative

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि ओमान से 25 नॉटिकल मील (46 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में एक जहाज पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ। उन्होंने बताया कि जहाज पर रखे कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए।

शनिवार को हुआ यह दूसरा हमला है; इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की दो गनबोट्स ने इस अहम जलमार्ग से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की थी।

पहले भी हुआ था अटैक

इससे पहले यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी का कहना है कि उसे एक टैंकर पर गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है। एजेंसी के अनुसार, यह गोलीबारी "ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी दो गनबोटों" द्वारा ओमान के उत्तर-पूर्व में 20 नॉटिकल मील की दूरी पर की गई थी।

UKMTO ने अपनी एडवाइजरी नोट में बताया है कि टैंकर के कैप्टन ने कहा कि दोनों गनबोटों ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। एजेंसी ने आगे कहा कि पोत और उसके चालक दल के सुरक्षित होने की सूचना मिली है।

भारतीय जहाज भी मुड़े

वहीं, एक जहाज-ट्रैकर ने बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से गोलीबारी की खबरों के बाद दो भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में अपना रास्ता बदलना पड़ा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी नौसेना के हमले के बाद, दो भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से पश्चिम की ओर पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि इन जहाजों पर भारी गोलीबारी की गई। इन जहाजों में से एक भारतीय ध्वज वाला VLCC सुपरटैंकर है, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा है।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अचानक क्यों किया ऐसा ऐलान?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 18 April 2026 at 18:47 IST