बीजिंग की सबसे ऊंची 109 मंजिला इमारत से टकराया विमान, मची अफरातफरी; 1732 फीट ऊंची बिल्डिंग को खाली कराया
बीजिंग के गुओमाओ जिले में CITIC टावर से एक प्लेन टकरा गया। घटना स्थल के वीडियो फुटेज के अनुसार, कुछ लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read
Plane Crashes Into China's Tallest Building, Dramatic Pics Surface | Image:
X
शुक्रवार को चीन के बीजिंग में एक छोटा विमान शहर की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामने आई तस्वीरों में 109 मंजिला CITIC टॉवर (जिसे 'चाइना जुन' भी कहा जाता है) में एक छेद दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि 1,732 फीट ऊंची इस इमारत को खाली करा लिया गया है।
ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सनवर्ड SA 60L ऑरोरा लाइट एयरक्राफ्ट (B-12PP) के एक विंग समेत विमान के कुछ हिस्से इमारत से टकराकर जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 June 2026 at 17:43 IST