अपडेटेड 3 June 2025 at 23:50 IST
पहले प्यार, फिर शादी और बच्चा… अब 3.5 करोड़ की ठगी कर फरार हुआ 'फर्जी डॉक्टर', महिला ने खोले 'नटवरलाल' के राज
चीन की एक लकवाग्रस्त महिला ने प्यार में मिले धोखे की अपनी कहानी साझा की है। साल 2013 में एक एक्सीडेंट के बाद उनका कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था।
जमाना इतना खराब आ गया है कि लोग रुपयों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लालच की कोई सीमा नहीं रह गई, भरोसा, प्यार, जिम्मेदारी और रहम जैसे शब्दों का कोई मोल नहीं रह गया है। चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 31 साल की लकवाग्रस्त महिला ली शांगशुआन ने अपने दर्द और विश्वासघात की आपबीती को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ली, चीन के हेबेई प्रांत में रहती हैं। उनके साथ धोखाधड़ी अपने ही पति ने की है। 2013 में एक कार हादसे का बाद ली के कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। जिससे वो चलने फिरने के काबिल नहीं रहीं। जब उनका इलाज चल रहा था, तो अस्पताल में डिंग नाम के एक शख्स से उनकी मुलाकात हुई। उसने खुदको सर्जन बता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ गई और शादी करली।
शादी के दो महीने बाद गिरफ्तार
ली को उम्मीद थी कि डिंग उनकी जिंदगी खुशियों से भर देगा, लेकिन ये उम्मीदें बहुत जल्द टूट गई। खुदको डॉक्टर बताने वाले डिंग को शादी के 2 महीने बाद ही पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रिहाई के बाद जब वो वापस लौटा तो उसने बिजनेस के नाम पर 30 लाख युआन (लगभग 3.5 करोड़ रुपये) की मांग की। वो ली के साथ पैसो को लेकर मारपीट भी करता था। डिंग ने ली को लोन लेने के लिए मजबू किया। ली ने उसे कर्ज पर लेकर करीब 3.5 करोड़ रुपये दिया, लेकिन उसके बाद वो फरार हो गया।
तलाक देकर फरार
पीड़ित ली ने बताया कि उनके एक बेटे को जन्म दिया था, जिसके अगले ही दिन डिंग ने उसे तलाक दे दिया। वो बच्चे की कस्टडी छोड़कर फरार हो गया। अब ली लकवाग्रस्त होने के बावजूद भी अपने बच्चे को खुद पाल रही है। उसे बाद में पता चला कि डिंग ने शुरू से ही झूठ बोला था। वो कोई डॉक्टर नहीं था और उसके पास कोई मेडिकल डिग्री या लाइसेंस भी नहीं था। जिस बिजनेस के नाम पर ली से उसने पैसे लिए थे, वो सब भी फर्जी थी। शादी से पहले ही वो कर्ज में डूबा हुआ था।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 June 2025 at 23:50 IST