अपडेटेड 30 March 2025 at 18:00 IST
दुनिया का एकलौता हिंदू राष्ट्र था नेपाल, 10 सालों में तेजी से बढ़ी मुस्लिम आबादी, प्रदर्शनकारी अब PM Modi से मांग रहे मदद
नेपाल दुनिया का एकलौता हिंदू राष्ट्र था। 250 साल पुरानी राजशाही 2008 में खत्म हुई और लोकतांत्रिक देश बना। करीब 17 साल से वहां 13 सरकारें बदल चुकी है।
Nepal Hindu Rashtra Protest : नेपाल में राजशाही को वापस लाने के लिए हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सिंघा दरबार में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 17 साल पहले तक नेपाल दुनिया का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र हुआ करता था। 2008 में करीब 250 साल पुरानी राजशाही खत्म कर नेपाल एक लोकतांत्रिक देश बना। 2008 तक ज्ञानेंद्र शाह नेपाल के राजा हुआ करते थे। अब 17 साल लोकतांत्र का अनुभव कर नेपाल में राजशाही के समर्थक फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। वो मांग कर रहे है कि राजशाही व्यवस्था फिर से लागू की जाए।
'महल खाली करो, हमारे राजा आ रहे...', इस तरह के नारे लगाते हुए नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर हैं और लगातार लोकतांत्रिक सरकार का विरोध कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसा रही है। वहीं सेना भी मोर्चे पर तैनात कर दी गई है, लेकिन उग्र भीड़ का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को नजरबंद कर दिया गया है, कहा जा रहा है कि उनकी किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है।
भारत से मदद की मांग
दरअसल, नेपाल में 2008 तक राजशाही थी और नेपाल हिंदू राष्ट्र था। राजशाही खत्म होने के बाद सरकारें कुछ खास बदलाव नहीं कर सकी, इसके उलट नेपाल में पलायन बढ़ गया। आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई, हिंदू और बौद्ध आबादी में भी कमी आई है। जबकि मुस्लिम और ईसाई आबादी में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोग अब भारत से ममद मांग रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और भारत से मदद मांगी। लोगों का कहना है कि अब नेपाल के लोगों की मदद भारत ही कर सकता है।
नेपाल में घटी हिंदू आबादी, 10 साल का आंकड़ा
- हिंदू - 0.11% आबादी घटी
- बौद्ध - 0.79% आबादी घटी
- मु्स्लिम - 0.69% आबादी बढ़ी
- ईसाई - 0.36% आबादी बढ़ी
नेपाल फिर बनेगा हिन्दू राष्ट्र?
नेपाल दुनिया का एकलौता हिंदू राष्ट्र था। करीब 250 साल पुरानी राजशाही 2008 में खत्म हुई। करीब 16 साल से वहां 13 सरकारें बदल चुकी है। सेक्युलरिज्म के नाम पर कम्युनिस्ट घुसपैठ कर रहे हैं। इसका फायदा चीन ने उठाते हुए नेपाल में अपना दबदबा बढ़ाया है। सेक्युलरिज्म के नाम पर रोहिंग्या घुसपैठ भी बढ़ी है। राजशाही खत्म होने के बाद नेपाल, पाकिस्तान और ISI का अड्डा बन गया है। नेपाल की डेमोग्राफी में भी तेजी से बदलाव देखने को मिला। हिंदू आबादी तेजी से घट रही है और नेपाल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए लोग लाखों की संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं और अब फिर से हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नेपाल में बवाल; भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा प्रदर्शन, सड़कों पर हजारों लोग, सामने सेना और पुलिस... PM ओली ने बुलाई मीटिंग
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 18:00 IST