नेपाल में बवाल; भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा प्रदर्शन, सड़कों पर हजारों लोग, सामने सेना और पुलिस... PM ओली ने बुलाई मीटिंग

नेपाल में स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है। अभी तक राजाशाही वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग पर बवाल था और अब भ्रष्टाचार को लेकर नेपाल में हंगामा खड़ा है।

Nepal violence
Nepal violence | Image: R Bharat/ANI

Nepal Violence: पड़ोसी मुल्क नेपाल में स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है। अभी तक राजाशाही वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग पर बवाल था और अब भ्रष्टाचार को लेकर नेपाल में हंगामा खड़ा है। नेपाल देश 240 साल तक हिंदू राष्ट्र रहने के साथ ही यहां राजशाही ही चलती थी। 2001 में राजा वीरेंद्र वीर विक्रम शाह की परिवार समेत हत्या के बाद 2002 में उनके भाई ज्ञानेंद्र शाह राजा बने थे। हालांकि नेपाल की सैकड़ों साल पुरानी राजशाही को 2008 में माओवादी पूर्व विद्रोहियों के साथ एक समझौते के तहत समाप्त कर दिया गया था। नेपाल में कुछ दिनों से कुछ लोग और संगठन फिर से राजशाही वापस चाहते हैं। इसी बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे ने बवाल को और भी भड़का दिया है।

नेपाल में लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। हजारों के तादाद में लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। नतीजन नेपाल की सेना को मोर्चा संभालने के लिए आगे खड़ा किया गया है। साथ में पुलिस बल की भारी मौजूदगी प्रदर्शनवाली जगहों पर है। कुल मिलाकर 4 लेयर की सिक्योरिटी है। पूरे नेपाल में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है। अगले आने वाले 5 दिन नेपाल के लिए बहुत अहम हैं।

जहां राजा नजरबंद, वहां रिपब्लिक भारत पहुंचा

रिपब्लिक भारत वहां तक पहुंच गया है, जहां राजा को नजरबंद किया गया है। राजा के महल की तरफ जाने के लिए उससे पहले आर्मी के जवानों की तैनाती है। जगह-जगह  बंकर बनाए गए हैं। लोगों की यहां जांच की जा रही है। रिपब्लिक भारत वहां भी पहुंचा जहां राजा वीरेंद्र की हत्या की गई थी। राजा ज्ञानेंद्र परिवार के साथ यहीं की गद्दी पर एक बार फिर आना चाहते हैं।

PM ओली ने मीटिंग बुलाई

नेपाल में बिगड़ते हालातों के बाद सरकार भी अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के मुताबिक, गणतंत्र समर्थक दलों की बैठक बुलाई गई है, जो शाम 7 बजे सिंघा दरबार में होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र के सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटाई गई
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड