Iran-US War: दुनिया की बढ़ेगी टेंशन, फिर भड़की युद्ध की चिंगारी... अमेरिका ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर किया हमला
अमेरिका ने ईरान के अंदर नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया और ईरानी हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत में एक अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी हमला किया।
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दोनों देश एक दूसरे के साथ शांति समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मगर इस बीच एक फिर हालत तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों और से हमले तेज हो गए हैं। इधर इजरायल का भी लेबनान पर एक्शन जारी है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका ने ईरान के अंदर नए हमले किए हैं, जिसमें सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया और ईरानी हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत में एक अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी हमला किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने चार ईरानी 'वन-वे' हमलावर ड्रोन को मार गिराया। ये ड्रोन होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास खतरा पैदा कर रहा था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान के बंदर अब्बास में स्थित एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन पर हमला किया गया। यह स्टेशन पांचवां ड्रोन लॉन्च करने की तैयारी में था।
ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकाने को बनाया निशाना
एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, "ये कार्रवाई संयमित, पूरी तरह से रक्षात्मक और संघर्ष-विराम बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी।" इन हमलों के दो घंटे बाद ही ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई कर दिया। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने बताया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कुवैत में एक अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाया है।"
होमुर्ज पार कर रहे जहाजों पर हमला
कुवैत की सेना ने पुष्टि की कि कुवैत सिटी में सुबह 6 बजे से ठीक पहले, उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन के खतरों को रोका। ये पलटवार ऐसे समय में हुए, जब ईरानी सेना ने होमुर्ज जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहे चार जहाजों पर भी गोलीबारी की थी। IRIB ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर बताया, "चार जहाजों ने सुरक्षा बलों के साथ बिना किसी तालमेल के होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करके फारसी खाड़ी में प्रवेश करने की कोशिश की।"
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किए ड्रोन हमले
इधर इजरायल का दक्षिणी लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ताजा ड्रोन हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक, मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल सेना ने नब सारी इलाके के अदलौन हाईवे पर ड्रोन हमले किए। अदलौन हाईवे दक्षिणी लेबनान में सैदा और टायर शहर को जोड़ने वाल अहम तटीय मार्ग माना जाता है। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में डर और तनाव और बढ़ गया है।
ट्रंप ने ओमान को दी उड़ाने की धमकी
ताजा हमलों और साथ ही ईरान, ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में डोनाल्ड ट्रंप की हालिया तीखी टिप्पणियां ये सभी इस बात को रेखांकित करते हैं कि युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से चल रही बातचीत में अमेरिका और ईरान के बीच कितनी अधिक दूरी बनी हुई है। ट्रंप ने बुधवार को धमकी दी कि यदि तेहरान समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो वह "काम पूरा कर देंगे" (यानी निर्णायक कार्रवाई करेंगे)। साथ ही होर्मुज को लेकर ट्रंप ने ओमान को धमकी देते हुए कहा कि कोई भी देश इस पर अधिकार नहीं जता सकता है।
शांति समझौते पर खड़े हुए सवाल
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान 'बस नाममात्र की बातचीत कर रहा है'। नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों की वजह से वह उस संघर्ष को खत्म करने के लिए कोई जल्दबाजी में समझौता नहीं करेंगे, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा पहली बार हमले शुरू किए जाने के बाद के दिनों में, ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों ने अक्सर कहा था कि यह युद्ध चार से छह हफ्तों में खत्म हो जाएगा। मगर ईरान आज भी जंग के मैदान में खड़ा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 May 2026 at 13:43 IST