BREAKING: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, 68 यात्रियों की क्षमता वाला विमान क्रैश- Video
Brazil Plane Crash: ब्राजील में 68 यात्रियों की क्षमता वाला विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा ब्राजील के विनहेडो में हुआ है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Brazil Plane Crash: ब्राजील में 68 यात्रियों की क्षमता वाला का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा ब्राजील के विनहेडो में हुआ है। इसका एक वीडियो में सामने आया है। हादसे का शिकार हुआ विमान ब्राजील की एयरलाइन वोएपास का कहना है। स्थानीय टीवी GloboNews के मुताबिक हादसे के वक्त विमना में 62 लोग यात्रा कर रहे थे।
एयरलाइन वोएपास का ATR-72 विमान पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो (São Paulo) के गुआरुल्होस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक हादसे का शिकार हो गया। साओ पाउलो राज्य के अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक विनहेडो में दुर्घटनास्थल पर 7 टीम बचाव के लिए भेजी गई है। इस विमान हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।
हवा में खोया कंट्रोल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो प्लेन को अपना कंट्रोल खोने के बाद तेजी से नीचे की तरफ आते देखा जा सकता है। 8 सेकंड के इस वीडियो में विमान को हवा में गोल-गोल घूमते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान घने पेड़ों में जा गिरता है और बाद में काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 23:04 IST