मध्य प्रदेश: रीवा में युवक के साथ 'तलिबानी' सलूक, हाथ बांधकर बेरहमी से पीटा; VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक को तालिबानियों की तरह मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्य विजय सिंह

मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक को तालिबानियों की तरह मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक का हाथ बांधकर उसकी बड़ी ही बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की संज्ञान में लिया है और आरोपियों के साथ साथ ही पीड़ित की भी पहचान करने में जुटी है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Advertisement

वायरल वीडियो में कुछ बदमाश एक युवक का हांथ बांधकर उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही युवक के पैर से उसके ऊपर चढ़कर मारते नजर आ रहे है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल ही रहा है हालांकि यह वीडियो कब का है और इस मारपीट के पीछे की वजह क्या है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की संज्ञान में लिया है और आरोपियों के साथ साथ ही पीड़ित की भी पहचान करने में जुटी है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया को याद आए बाबा साहेब, कहा-मेरा रोम-रोम

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड