ईरान युद्ध के बीच वेस्ट बैंक में होगा बड़ा ऑपरेशन? नेतन्याहू ने इशारों-इशारों में कह दी ये बात, ट्रंप के साथ मीटिंग का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फिलहाल एजेंडा में शामिल सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें ईरान के हालात भी शामिल हैं।

Netanyahu | Image: Reuters (file photo)

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फिलहाल एजेंडा में शामिल सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें ईरान के हालात भी शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने वेस्ट बैंक के हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने इशारों-इशारों में वेस्ट बैंक में एक बड़े ऑपरेशन की बात भी कही।

क्या बोले नेतन्याहू?

साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की शुरुआत में बोलते हुए, नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने कल रात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की, जिन्होंने वादा किया कि अमेरिका इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के खिलाफ कार्रवाई करेगा, "जो दुनिया भर में न्याय को खतरे में डालता है और लोकतांत्रिक, संप्रभु देशों के अपनी संप्रभुता का इस्तेमाल करने के अधिकार के लिए भी खतरा पैदा करता है।"

नेतन्याहू का कहना है कि जिस कोर्ट ने उनके और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, वह "लोकतांत्रिक देशों की सुरक्षा को हेग में बैठे भ्रष्ट नौकरशाहों के फैसलों के अधीन करने की कोशिश कर रहा है।"

उन्होंने कहा कि बदनाम ICC अभियोजक करीम खान ने ये वारंट "ध्यान भटकाने, इजराल के सभी दुश्मनों को अपने पक्ष में करने और असल में खुद के लिए एक सुरक्षा कवच बनाने के मकसद से जारी किए थे। वह कवच अब हट चुका है, जिससे न केवल अभियोजक के कार्यालय में, बल्कि पूरे इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में न्याय की कमी और गहरे भ्रष्टाचार के साथ-साथ उनके असली मकसद का भी पता चल गया है।"

वेस्ट बैंक पर क्या बोले?

शुक्रवार को हुई घातक झड़प के बाद वेस्ट बैंक में IDF के ऑपरेशन का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि "हमने जो निर्देश दिए थे, वे गांवों में घुसने, तलाशी लेने, हथियार जब्त करने और गिरफ्तारियां करने के थे।"

उन्होंने आगे कहा कि इजरायल आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ेंः अनाहत सिंह बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन, PM मोदी ने दी बधाई

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 17:09 IST