धुआं-धुआं हुआ खर्ग आइलैंड, रेलवे पुलों पर भी बरसीं मिसाइलें; ट्रंप ने शुरू कर दी तबाही तो आगबबूला हुआ ईरान, कहा- तेल-गैस के लिए तरसा देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग आइलैंड, रेलवे ब्रिज समेत ईरान के कई अहम स्थानों पर भीषण हमला किया है। इस बीच ईरान ने भी बयान जारी करके अमेरिका-इजरायल को धमकी दी है।

Kharg Island | Image: X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग आइलैंड, रेलवे ब्रिज समेत ईरान के कई अहम स्थानों पर भीषण हमला किया है। इस बीच ईरान ने भी बयान जारी करके अमेरिका-इजरायल को धमकी दी है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर वॉशिंगटन ने तेहरान की "रेड लाइन्स" (सीमाओं) को पार किया, तो वे अमेरिका और उसके सहयोगियों को तेल और गैस के लिए तरसा देंगे। यह बात सरकारी टेलीविजन पर जारी एक बयान में कही गई।

बयान में कहा गया, "रिवोल्यूशनरी गार्ड्स एक बार फिर घोषणा करते हैं कि अगर अमेरिकी आतंकवादी सेना ने रेड लाइन्स को पार किया, तो हमारी जवाबी कार्रवाई इस क्षेत्र से भी आगे तक जाएगी।"

डोनाल्ड ट्रंप का भी आया बयान

खर्ग आइलैंड और ईरान के कई पुलों पर हमला करने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए आखिरी चेतावनी जारी की है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब जब पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन' हो गया है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग हावी हैं, तो शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी हो सकता है; कौन जाने? हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है। 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो!'

ये भी पढ़ेंः ट्रंप ने ढाया कहर, अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर किया बड़ा अटैक

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 17:20 IST