अपडेटेड 18 June 2025 at 19:49 IST
इजरायल को धुआं-धुआं करने था प्लान... ईरान ने 6 दिन में दागी 400 मिसाइलें, Iron Dome को भेदने में कितनी सफलता, कौन कहां खड़ा?
इजरायल ने सबसे पहले ईरान के ऊपर 13 जून को भीषण हमला किया, जिसमें उसके न्यूक्लियर ठिकानों को तबाह कर दिया गया। आइए जानते हैं, 13 जून से अबतक का टाइमलाइन।
ईरान और इजरायल के बीच 13 जून 2025 से जंग की शुरुआत हुई। दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध ने अब बेहद आक्रमक रूप ले लिया है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमला जारी है। दोनों देशों के लोगों को इससे नुकसान पहुंच रहा है। दोनों देशों में लोगों के बीच काफी डर का माहौल है। आम नागरिकों की जान जा रही है। आइए जानते हैं, 13 जून से अबतक क्या-क्या हुआ।
13 जून को ईजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन की शुरुआत के साथ ही ईरान के की न्यूक्लीयर ठिकानों को तबाह कर दिया। इजरायल ने ईरान के कई सैन्य कमांडरों और चीफ को मार गिराया। इसके जवाब में ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III चलाकर इजरायल के ऊपर की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी और ताबड़तोड़ हमले किए।
इजरायल के अहम शहरों को बनाया निशाना
18 जून तक की जानकारी के अनुसार ईरान ने इजरायल के ऊपर करीब 400 बैलिस्टिक मिसाइल, फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल दागे। हमले के दौरान सौकड़ों UAV ड्रोन भी लॉन्च किए गए। ईरान की तरफ से किए गए हमले ने इजरायल के करीब 40 जगहों को हिट किया। तेल अवीव, हाइफा, रामत गान, रिशोन लेजियन और बत जैसे जगहों को ईरान ने निशाना बनाया।
इजरायल के 24 लोगों की मौत
ईरान के इस हमले में इजरायल के 24 लोगों की मौत हो गई। करीब 804 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 की स्थिति गंभीर है। इजरायल के टैक्स अथॉरिटी ने दावा किया है कि हमले में 18766 नुकसान हुआ है, जिनमें 15861 इमारतों या किसी अन्य संरचना का नुकसान, 1272 वाहनों का नुकसान और 1633 सामान्य और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
ईरान के 224 लोगों की मौत
वहीं इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के पास अब 2000 मिसाइलें ही बची हुई है, इसी वजह से अब कम संख्या में मिसाइल दागे जा रहे हैं। इजरायल ने दावा किया कि ईरान के लॉन्चर भी नष्ट हो चुके हैं। ईरान में 224 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1300 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इजरायल ने ईरान के 9 न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स को भी मार गिराया। इसके अलावा इसके इंटेलिजेंस चीफ समेत अन्य कई खुफिया अधिकरियों को भी खत्म कर दिया।ॉ
ईरान के 120 से अधिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट
इजरायल ने ईरान के 120 से अधिक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया। इसके कसाथ ही 40 एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह किया। इसके साथ ही इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को भी तबाह किया है। ईरान के IAEA ने खुद भूमिगत सेंट्रीप्यूज के बर्बाद होने की पुष्टि की है। वहीं अमेरिकी डिफेंस सिस्टम और IDF ने आयरन डोम की मदद से सात मिलकर ईरान के आधे से ज्यादा मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 19:49 IST