अपडेटेड 16 June 2025 at 21:44 IST

Israel Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध लंबा खींचा तो भारत-दुनिया पर क्या होगा असर? आपकी जेब तक पहुंचेगी आंच

इजरायल और ईरान के बीच जारी ये जंग अगर लंबा खींच गया, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इतना नहीं असका असर आपकी जेब पर भी पड़ सकता है।

इजरायल-ईरान युद्ध का क्या होगा असर? | Image: X

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब भायवह हो चुकी है। दोनों देशों से तबाही के खौफनाक मंजर सामने आ रहा है। इजरायल ईरान को लगातार बड़े जख्म देता जा रहा है। वहीं ईरान भी इजरायल के ऊपर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है। अगर ये युद्ध लंबा चला तो इसका असर दुनिया के अन्य देशों पर भी पड़ेगा। क्या आप जानते हैं कि इस युद्ध का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा।

दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध का सबसे बुरा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा। युद्ध की वजह से कच्चे तेल की वैश्विक कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और इसका परिणाम यह होगा कि महंगाई फिर से बढ़ जाएगी। ग्लोबल मार्केट पर इसका असर पड़ेगा। ग्लोबल बिजनेस और सप्लाई चेन में भी परेशानी देखने को मिल सकता है। सबसे अहम बात यह है कि इसकी वजह से तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा और बढ़ सकता है।

भारत की विदेश नीतियों पर भी पड़ सकता असर

इसके साथ ही सैन्य और राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिलेंगी। इस युद्ध का सीधा असर भारत को देखने को मिल सकता है। भारत की कूटनीतिक रिश्तों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। भारत की विदेश नीतियों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

भारत पर क्या असर होगा?

भारत इजरायल और ईरान दोनों देशों के साथ दोस्ती निभाता है। इजरायल से भारत को हथियार, ड्रोन, मिसाइल डिफेंस सिस्टम और साइबर सुरक्षा तकनीक मिलती है, तो ईरान तेल आपूर्तिकर्ता है। भारत अपनी 85% तेल की जरूरत आयात से पूरी करता है। इजरायल और ईरान में युद्ध हुआ तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और महंगाई दोनों बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran War: युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की होगी एंट्री, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों दी खामेनेई को चेतावनी?

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 16 June 2025 at 21:29 IST