Iran-Isreal War: ट्रंप के आदेश को मानने से इजरायल ने किया इनकार, ईरानी हमले का दिया जवाब, बेरूत समेत कई शहरों पर गिराए बम; हालात तनावपूर्ण
इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर जंग जैसे हालात हो गए हैं। ईरान के मिसाइल हमले का पलटवार करते हुए IDF ने बेरूत समेत कई शहरों पर बमबारी शुरू कर दिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
इजरायल ने ईरान का हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। रविवार को ईरान ने इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थी, जिसके जवाब में आज इजरायल की ओर से बेरूत समेत ईरान के शहरों पर भारी बमबारी की गई है। यह हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को जवाबी कार्रवाई नहीं करने के निर्देश बात हुए हैं।
ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग जैसे हालात हो गए हैं। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। ईरान के उत्तरी इजराइल की ओर मिसाइलें दागे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गए हैं। अप्रैल के महीने में हुए संघर्ष-विराम के बाद यह इस तरह का यह पहला हमला है। ईरानी हमले का जवाब देते हुए इजरायल ने भीषण बमबारी शुरू कर दिया है।
इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइल
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमलों की पुष्टि की है। IDF ने ट्वीट किया, "इजरायली वायु सेना ने कुछ देर पहले पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के सैन्य ठिकानों पर हमले किए।"
तेहरान समेत इन शहरों में गिराए मिसाइल
ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA ने इजरायल के हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि IDF ने देश के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। राजधानी तेहरान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ शहरों में मिसाइलें दागी है। इसके साथ ही लेबनान की राजधानी बेरूच में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
ट्रंप के आदेश को मानने से इजरायल का इनकार
बता दें कि ईरान ने रविवार को बेरूत हमले का बदला लेते हुए इजरायल के कुछ शहरों पर मिसाइलें दागी थी। इन हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बौखला उठे। मगर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू के ईरानी हमले का जवाब न देने की बात कही थी। पहले ऐसी खबरें आई कि इजरायली पीएम इस बात के लिए राजी हो गए हैं। मगर कुछ ही घंटों बाद इजरायल की ओर से ईरान पर जवाबी कार्रवाई ने बता दिया कि नेतन्याहू किसी के दवाब में आने वाले नहीं है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 08:00 IST