Iran-US Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध हुआ खत्म, MoU पर दोनों देशों ने किया साइन, ट्रंप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा- 'It's signed'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read
अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अंतरिम समझौता ज्ञापन (MoU) पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। समझौते के साथ ही दोनों देशों के बीच चल रही जंग का अंत हो गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान समझौते की हार्ड कॉपी पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षरित समझौते की प्रतियां ईरान और मध्यस्थता कर रहे देशों को भेज दी गई हैं। MoU पर साइन करते हुए ट्रंप का वीडियो भी सामने आया है।
ट्रंप ने किए MoU पर साइन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसे बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।
व्हाइट हाउस ने जारी किया VIDEO
व्हाइट हाउस ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें ट्रंप को वर्साय में डिनर मीटिंग के दौरान मैक्रों के साथ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाया गया। व्हाइट हाउस ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय में ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं।"
ईरानी राष्ट्रपति ने कए डिजिटल हस्ताक्षर
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से समझौते पर साइन किए। ईरानी मीडियो की ओर से इसकी तस्वीरें भी जारी की गई है। भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार सुबह 5 बजे दोनों नेताओं के साइन के तुरंत बाद यह समझौता लागू हो गया।
ट्रंप ने चिल्लाकर कहा-It's signed
राष्ट्रपति ट्रंप का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो मीडिया को चिल्लाकर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'It's signed'। ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ डिनर के बाद महल से निकलते समय वर्साय में ईरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का कहना है कि समझौते को औपचारिक रूप से लागू करने के लिए हस्ताक्षरित समझौते की एक तस्वीर ईरान और मध्यस्थता करने वाले देशों को भेजी गई है।
महीनों से चला आ रहा जंग खत्म
इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने MoU पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए थे।अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, यह समझौता दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ महीनों से बंद होर्मुज भी अब खोल दिया जाएगा।
हालांकि, दोनों देशों के दलों का शुक्रवार को जिनेवा में बैठक का कार्यक्रम पहले से तय है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि स्विट्जरलैड में होने वाली बैठक का उद्देश्य समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं है। अब दोनों देशों के बीच डील पर साइन के बात यह बैठक होगी या इस पर अंतिम निर्णय अगले कुछ घंटों में लिए जाएगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 June 2026 at 07:14 IST