दुनिया के 13 नेताओं से खामेनेई की मौत का बदला लेगा ईरान! जारी कर दी Kill List... ट्रंप या नेतन्याहू, पहले नंबर पर कौन?

ईरान के एक कंजर्वेटिव न्यूजपेपर ने उन लोगों की एक लिस्ट छापी है जिन्हें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए निशाना बनाया जाएगा।

Iran Kill List | Image: AP

ईरान के एक कंजर्वेटिव न्यूजपेपर ने उन लोगों की एक लिस्ट छापी है जिन्हें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए निशाना बनाया जाएगा। इस लिस्ट में अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय देशों के नेता शामिल हैं।

आपको बता दें कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में अयातुल्ला की मौत युद्ध के पहले दिन, 28 फरवरी को हुई थी, और उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई ने बदला लेने की कसम खाई है।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में नेतन्याहू को Kill लिस्ट में पहले नंबर पर रखा गया है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दूसरे स्थान पर रखा गया है।

13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें दिखाई गईं

ईरान की राजधानी में अधिकारियों द्वारा प्रकाशित 'हमशहरी' न्यूजपेपर ने कल देर रात ऑनलाइन एक इन्फोग्राफिक जारी किया, जिसमें मोजतबा के बयान के साथ 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें दिखाई गई थीं।

इस इन्फोग्राफिक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर समेत कई नेता शामिल हैं।

मेलोनी की फोटो भी शामिल

इस लिस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हैं। यह आज न्यूजपेपर के प्रिंट एडिशन में नहीं छपा है।

ये भी पढ़ें- 'दर्जनों न्यूक्लियर बम से ज्यादा जरूरी...', खामेनेई के सलाहकार का बयान

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 17:11 IST