अपडेटेड 1 March 2026 at 15:29 IST

'ये मुस्लिमों के खिलाफ जंग का ऐलान है...', खामेनेई की मौत के बाद ईरान के राष्ट्रपति की धमकी; तेहरान में फिर सुनी गई धमाकों की आवाज

शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर भीषण हमले किए, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया है।

Iranian President Masoud Pezeshkian. | Image: AP

शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर भीषण हमले किए, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई।

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में तनाव चरम पर पहुंच गया है। तेहरान ने कसम खाई है कि अब इजरायल पर भीषण हमले होंगे। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने धमकी दी है कि ये मुस्लिमों के खिलाफ जंग का ऐलान है।

कैसे खामेनेई को मारने में सफल हो गया इजरायल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिका के संयुक्त ऑपरेशन का नतीजा बताया जा रहा है। खामेनेई उस समय अपने दफ्तर में रोजमर्रा का काम कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार हवाई हमला हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों में उनके कार्यालय ‘लीडरशिप हाउस’ को भारी नुकसान होने की पुष्टि हुई है।

इस दौरान इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के दावे ने सभी को चौंका दिया। उनके मुताबिक, ईरान ने देश के भीतर मोसाद एजेंट्स को पकड़ने के लिए एक स्पेशल यूनिट बनाई थी, लेकिन इस यूनिट का हेड खुद मोसाद का एजेंट निकला। यही वजह रही कि इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मोसाद ईरान के दिल तक पहुंच गई।

खामेनेई के परिवार के कई लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में कम से कम 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि खामेनेई के परिवार के कुछ सदस्य भी इस हमले की चपेट में आ गए। इसमें बेटी, दमाद और पोते की मौत हो गई है।

तेहरान में फिर धमाके

रविवार को ईरान की राजधानी में एक जबरदस्त धमाका हुआ, जबकि इजरायली सेना ने कहा कि वह शहर के “दिल” को निशाना बना रही है। धमाके से तेहरान के ऊपर आसमान में धुएं का एक बड़ा गुबार उठा और जमीन हिल गई। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि निशाना क्या था। धमाका उस इलाके में हुआ जो देश के पुलिस हेडक्वार्टर और ईरानी सरकारी टेलीविजन का घर है।

इसके बाद दूसरे हमले भी हुए, जिनमें ईरान के रक्षा मंत्रालय और आर्म्ड फोर्स के जॉइंट स्टाफ की इमारतों वाले इलाके, साथ ही ईरान की रिवोल्यूशनरी कोर्ट भी शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार को राजधानी का रास्ता साफ करने के बाद वह सेंट्रल तेहरान में टारगेट पर हमला कर रही है।

ये भी पढ़ेंः खामेनेई की मौत से कराची मे गुस्सा, अमेरिकी दूतावास पर भीड़ ने किया हमला

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 15:21 IST