ट्रंप के अल्टीमेटम खत्म होने से पहले सहमी दुनिया, ईरानी राष्ट्रपति की दो टूक-मेरे साथ 1.4 करोड़ ईरानी जान की कुर्बानी देने को तैयार, बताया प्लान
राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को दिए अल्टीमेटम की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इधर ईरान भी झुकने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने यहां तक कह दिया कि करोड़ों देशवासियों के साथ वो भी कुर्बान होने के लिए तैयार हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को 'नरक' कर देने वाले अल्टीमेटम की समय सीमा अब कुछ ही घंटों में खत्म होने वाली है। फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत या सीजफायर जैसे हालात बनते नजर आ नहीं है। दुनिया की नजरेंय मिडिल ईस्ट पर टिकी है कि मंगलवार रात 8 बजे के बाद क्या होगा। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने इरादे साफ-साफ जाहिर कर दिए हैं।
ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जारी जंग पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है। संघर्ष को समाप्त करने अब तक कि हर कोशिश नाकाम नजर आ रही है। ईरान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो युद्ध का स्थायी अंत चाहता है, सीजफायर नहीं और अमेरिका होर्मुज को तुरंत खोलने का दवाब नहीं बना सकता। ईरान की इन शर्तो पर ट्रंप ने भी अल्टीमेटम देते हुए मंगलवार तक समय देते हुए सबसे बड़े प्रहार की चेतावनी दी है।
ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका को दो टूक जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को बातचीत की मेज पर आने की चेतावनी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मगर ईरान ने एक बार फिर अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने ताजा X पोस्ट में कहा कि वो करोड़ों ईरानियों के साथ वो भी देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं।
मैं भी कुर्बान होने को तैयार हूं-पेजेशकियान
पेजेशकियान ने X पर लिखा है, "अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा गर्वित ईरानियों ने ईरान की रक्षा में अपनी जान कुर्बान करने की तैयारी जाहिर की है। मैं भी ईरान के लिए कुर्बान होने के लिए हमेशा तैयार हूं और रहूंगा।"
ईरान की मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी
इससे पहले ईरान के खेल मंत्री, अलीरेजा रहीमी ने भी देश के एथलीटों और कलाकारों से उन बिजली संयंत्रों के चारों ओर "मानव श्रृंखला" बनाने का आह्वान किया है, जिस पर अमेरिका ने हमले की चेतावनी दी। एक वीडियो संदेश में, उन्होंने सभी युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, छात्रों और शिक्षकों को मंगलवार दोपहर 2 बजे (ईरान के स्थानीय समय के अनुसार) बिजली संयंत्रों के पास इकट्ठा होने का न्योता दिया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा, "ये हमारी दौलत और हमारी चीजें हैं। इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हम जान दे देंगे मगर अपने देश पर किसी और कब्जा करने नहीं देंगे।" मानव ढाल बनाने का यह आह्वान राष्ट्रपति ट्रंप की मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी है।
ट्रंप के अल्टीमेटम की उल्टी गिनती शुरू
ट्रंप ने ईरान को दिए अपने अल्टीमेटम में कहा है कि "पूरे देश पर एक रात में कब्जा किया जा सकता है और वह रात कल रात हो सकती है। ईरान ने सात दिनों की मोहलत मांगी थी; मैंने उन्हें 10 दिन दिए। उनके पास कल तक का समय है। अब हम देखेंगे कि क्या होता है। इससे बहुत से लोग प्रभावित हो रहे हैं।"
"हम उन्हें कल सुबह 8 बजे तक (ईस्टर्न टाइम के अनुसार) का समय दे रहे हैं। उसके बाद, उनके पास कोई पुल नहीं होंगे। उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होंगे। वे पाषाण युग में चले जाएंगे।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 15:14 IST