ईरान ने बहरीन को दहलाया, विदेश मंत्रालय का बयान- कई ड्रोन से हमला; क्या अमेरिकी हमले के बाद फिर शुरू हुआ 'महायुद्ध'?
बहरीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसे ईरान के कई ड्रोन्स से निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने तेहरान पर शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
बहरीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसे ईरान के कई ड्रोन्स से निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने तेहरान पर शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट युद्ध को खत्म करने के समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद पहली बार अमेरिका और ईरान के बीच हमले हुए हैं।
मंत्रालय ने हमले की निंदा की
मंत्रालय ने आज सुबह कई ईरानी ड्रोनों द्वारा बहरीन के इलाके को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है और इसे देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया है। मंत्रालय का कहना है कि ईरान के इन हमलों से शांति की कोशिशों को नुकसान पहुंच रहा है।
शनिवार को ईरान ने अमेरिका पर संघर्ष खत्म करने के लिए हुए शांति समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाया गया जब वाशिंगटन ने ईरानी इलाके पर हमले किए और तेहरान ने कहा कि उसने खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करके इसका जवाब दिया है।
अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर किया हमला
इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को ईरान की मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट्स और तटीय रडार ठिकानों पर हमले किए। यह कार्रवाई रणनीतिक 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजर रहे एक कार्गो जहाज पर ईरान द्वारा किए गए हमले के जवाब में की गई थी।
वहीं, ईरान ने इन अमेरिकी हमलों के बाद मिडिल ईस्ट युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के बीच हुए शांति समझौते का अमेरिका पर खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "ये क्रूर हमले, जिनमें ईरान की तटीय निगरानी सुविधाओं को निशाना बनाया गया, युद्ध खत्म करने के समझौते का खुलेआम उल्लंघन हैं।"
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 16:27 IST