Iran-Israel War: ईरान झुकने को तैयार नहीं! ट्रंप के भाषण खत्म होते ही दागी मिसाइलें, इजरायल के इस शहर को किया धुआं-धुआं
ईरान ने एक बार फिर इजरायल को अपना निशाना बनाया और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। मिसाइल हमले के बाद देश के मध्य भाग, यरुशलम क्षेत्र और उत्तरी हिस्से के बड़े इलाकों में सायरन बजने लगे।
ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जंग के एक महीने से अधिक समय हो गया है, मगर झुकने को कोई तैयार नहीं है। अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप के लाख धमकियों के बावजूद ईरान के हौसले अब भी बुलंद है। ईरान जंग को लेकर ट्रंप ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ईरान पर बड़ी जीत का दावा भी किया। मगर उनके संबोधन के बाद ही ईरान ने फिर से इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर साफ कर दिया कि उसका इरादा क्या है।
ईरान ने एक बार फिर इजरायल को अपना निशाना बनाया और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। मिसाइल हमले के बाद देश के मध्य भाग, यरुशलम क्षेत्र और उत्तरी हिस्से के बड़े इलाकों में सायरन बजने लगे हैं। इजरायली मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ईरान ने मध्य इजरायल, यरुशलम क्षेत्र और उत्तरी हिस्सों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है। इसके चलते होम फ्रंट कमांड ने देश के यरुशलम और उत्तरी हिस्सों के बड़े इलाकों में रहने वाले इजराइलियों को अलर्ट किया कि
सायरन की आवाज सुनते ही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
ईरान ने इजरायल के इन शहरों को बनाया निशाना
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की सेना ने बताया कि गुरुवार तड़के हवाई रक्षा प्रणालियों ने ईरानी मिसाइल हमलों की तीन लहरों को रोक दिया। मगर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइलें हमले में तेल अवीव इलाके में कई लोगों को हल्की चोटें आने की भी खबरें हैं। सेना के अनुसार, ईरान से इजरायली क्षेत्र की ओर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागी गईं, जिससे देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बज उठे।
ट्रंप के संबोधन के बीच दागी मिसाइलें
स्थानीय मीडिया के अनुसार, लगभग नौ जगहों पर मिसाइलों से हमला किया गया है। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। ईरान द्वारा संभवतः क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया था। ये ऐसे हथियार होते हैं जो हवा में ही फट जाते हैं और एक बड़े इलाके में छोटे-छोटे बम बनकर गिरते हैं। एक के एक ताबड़तोड़ हमले तब किए गए, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के संबंध में अमेरिकी जनता को पहली बार संबोधित कर रहे थे।
ट्रंप ने ईरान पर जीत का किया दावा
राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि "ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना तबाह हो चुकी है और उनके नेता जिनमें से ज्यादातर और जिस आतंकवादी शासन का वे नेतृत्व करते थे, वे अब मारे जा चुके हैं। जब हम बात कर रहे हैं, ठीक उसी समय, 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' पर उनका कमांड और कंट्रोल पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है।"
"मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की उनकी क्षमता में भारी कमी आई है और उनकी हथियारों की फ़ैक्टरियां तथा रॉकेट लॉन्चर टुकड़े-टुकड़े किए जा रहे हैं; अब उनमें से बहुत ही कम बचे हैं। युद्ध के इतिहास में पहले कभी किसी दुश्मन को, महज कुछ ही हफ़्तों के भीतर, इतने स्पष्ट और विनाशकारी बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं उठाना पड़ा है।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 09:12 IST