Donald Trump: 'हम तेल, गैस के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं है, मगर अमेरिका होमुर्ज पर...', राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने स्टेट ऑफ होमुर्ज को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका अपनी, तेल, गैस या अपनी किसी भी जरूरत के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं है। ट्रंप ने बताया कि होमुर्ज को लेकर उनकी क्या योजना है।

Donald Trump
राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का होमुर्ज पर बड़ा ऐलान | Image: AP/X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कई बड़ी बातें कही। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका सेना ने ईरान जंग में बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस युद्ध को शुरू करने के पीछे जो मकसद था वो पूरा हो चुका है। ट्रंप ने बताया कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' अमेरिका की सुरक्षा और आजाद दुनिया की हिफाजत के लिए क्यों जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका सेना को धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान अपनी सेना को फिर से मजबूत बनाने के बाद, अब हमारे पास दुनिया में की सबसे मजबूत सेना है। युद्ध के इतिहास में पहले कभी किसी दुश्मन को, महज कुछ ही हफ्तों के भीतर, इतने स्पष्ट और विनाशकारी बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। मौजूदा हालात पर चर्चा करने से पहले, मैं अपने सैनिकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।

स्टेट ऑफ होमुर्ज को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने स्टेट ऑफ होमुर्ज को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, "अब हम वेनेजुएला के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सही मायने में, संयुक्त उद्यम भागीदार हैं। हम भारी मात्रा में तेल और गैस के उत्पादन और बिक्री में बहुत अच्छा तालमेल बिठा रहे है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद पृथ्वी पर दूसरा सबसे बड़ा भंडार है। हम अपनी जरूरतों के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं है। मगर हम होर्मुज स्ट्रेट में जाएंगे और इसकी सुरक्षा भी करेंगे।

हम होमुर्ज में मदद के लिए रहेंगे-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,  हमें होमुर्ज की जरूरत नहीं, मगर मदद के लिए हम मौजूद रहेंगे। हमें वहां रहने की जरूरत नहीं है। हमें उनके तेल की जरूरत नहीं है। हमें उनके पास मौजूद किसी भी चीज की जरूरत नहीं है लेकिन हम वहां मदद के लिए हैं या फिर बाहर। 

Advertisement

ईरान खत्म होने की कगार पर-ट्रंप

राष्ट्र को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने कहा, "हर अमेरिकी उस दिन का इंतजार कर सकता है जब हम आखिरकार ईरानी आक्रामकता की बुराई और परमाणु ब्लैकमेल के साये से आजाद हो जाएंगे। हमने जो कदम उठाए हैं, उनकी वजह से हम अमेरिका और दुनिया के लिए ईरान के खतरनाक खतरे को खत्म करने की कगार पर हैं। 

मैं आपको बता दूं, पूरी दुनिया हमें देख रही है। और जब हम ऐसा कर लेंगे जब यह सब खत्म हो जाएगा तो संयुक्त राज्य अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित, मजबूत, समृद्ध और महान होगा। ईश्वर संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों के पुरुषों और महिलाओं पर कृपा करे, और ईश्वर संयुक्त राज्य अमेरिका पर कृपा करे।"

Advertisement

यह भी पढे़ं: ईरान जंग को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड