अमेरिकी हमलों से बौखलाया ईरान, हर एक जहाज पर फायर करने की दी धमकी; होर्मुज फिर हुआ पूरी तरह बंद; गैस-तेल की कीमतों में होगा इजाफा?

ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के बाद IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य को एक बार फिर बंद कर दिया है। इसके साथ ही धमकी दी गई है कि होर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले हर जहाज को निशाना बनाया जाएगा।

होर्मुज फिर हुआ पूरी तरह बंद | Image: AP/Republic

पश्चिम एशिया में फिर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ते ही जा रहे हैं। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान कर दिया है। ईरान सेना ने साफ-साफ कहा कि किसी भी तेल टैंकर या कमर्शियल जहाज को इस समुद्री गलियारे से जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ईरान के इस ऐलान के बाद एक बार फिर भारत समेत कई देशों में गैस-तेल का संकट गहराने वाला है।

CNN के अनुसार, IRGC ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, "इलाके में असुरक्षा के कारण, होर्मुज जलडमरूमध्य को तेल टैंकरों और कमर्शियल जहाजों समेत सभी जहाजों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद घोषित किया जाता है।" बयान में आगे कहा गया, "जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा।"

ईरान ने Strait of Hormuz को बंद करने का किया ऐलान

इस घोषणा के बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हमला किया है। ये जहाज ईरान के इजाजत के बिना और गैर-कानूनी तरीके से Strait of Hormuz से गुजरने का कोशिश कर रहा था। हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे के खिलाफ हमलों में तेजी लाते हुए सैन्य और निगरानी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे अप्रैल में हुए नाजुक संघर्ष-विराम समझौते की परीक्षा हो रही है।

June 11, 2026

US सेना ने ईरान में दागी मिसाइल

इधर US सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान की मिलिट्री सर्विलांस क्षमता, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस साइट्स को निशाना बनाया गया है। ईरान के रेड क्रिसेंट ने देश भर के सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा है। US सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार और बिना वजह की आक्रामकता के जवाब में की गई है।

फिर गहराया तेस-गैस संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य  के बंद होने के ऐलान के साथ ही तेल-गैस संकट गहराने लगा। IRGC के घोषणा के कुछ दे बाद ही तेल की कीमतों में उछाल आ गया। ब्रेंट क्रूड ऑयल, जिसे वैश्विक बेंचमार्क माना जाता है, एशिया में गुरुवार सुबह के कारोबार के दौरान लगभग 2% की बढ़त के साथ 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। बता दें Strait of Hormuz के बंद होने से दुनिया के बड़े हिस्से में खाड़ी देशों से तेल और गैस की आपूर्ति रुक जाती है। भारत भी इससे सीधेतौर पर प्रभावित होता रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यही हालात रहे तो भारत में तेल-गैस संकट बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: US ने ईरान पर दागी मिसाइल, मीनाब-सिरीक समेत कई इलाकों को किया धुआं-धुआं

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 08:37 IST