अपडेटेड 7 November 2025 at 15:14 IST

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बड़ी खबर, जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 50 से ज्यादा लोग घायल

Indonesias: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका हुआ है। धामके में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इंडोनेशिया में धमाका | Image: X

Indonesia: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जकार्ता एक धमाका हुआ है, जिसके चलते आसपास के इलकों में अफरातफरी मच गई है। 

राजधानी जकार्ता से खबर आ रही है कि जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना भयानक था कि इसमें करीब 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

वहीं, इस धमाके में कई लोगों के जान जाने की खबरें भी आ रही हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस धमाके को आतंकवादी नजरिए से भी देखा जा रहा है।

50 से ज्यादा लोग घायल

पुलिस के मुताबिक धमाके में करीब 50 लोग घायल हो गए और सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ लोगों को मामूली चोट लगी तो कुछ लोग गंभीर हालत में है। सूत्रों के अनुसार सभी लोगों को पास के अस्तापल में भर्ती कराया गया है। मस्जिद को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।

आतंकी हमले की आशंका

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए धमाका में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आतंकी हमले की आशंका को लेकर इंडोनेशिया पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ेंः RJD आई तो कट्टा, दुनाली और रंगदारी चलेगी- औरंगाबाद में बोले PM मोदी
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 14:50 IST