अपडेटेड 20 August 2025 at 19:20 IST
VIRAL VIDEO: वतन के तिरंगे के लिए पाकिस्तानियों से भिड़ गईं भारत की लड़कियां और फिर..., दोतरफा नारेबाजी के बीच जोरदार बवाल
लंदन की सड़कों पर कुछ भारतीय मुस्लिम लड़कियां देश की आजादी का जश्न मना रही थीं जब पाकिस्तानियों ने उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में भारतीयों और पाकिस्तानियों के बीच जमकर हंगामा मच गया। दरअसल, लंदन की सड़कों पर कुछ भारतीय मुस्लिम लड़कियां देश की आजादी का जश्न मना रही थीं जब पाकिस्तानियों ने उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुछ पाकिस्तानियों को भारतीयों का ये सेलिब्रेशन बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने बाधा डालना शुरू कर दिया। वो भारतीय लड़कियों के हाथ से तिरंगा छीनने की कोशिश करने लगे और पाकिस्तानी झंडा लेकर घूमने लगे। हालांकि, भारतीय लड़कियां भी डरी नहीं और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तानियों को करारा जवाब दिया।
भारतीय लड़कियों ने पाकिस्तानियों को चखाया मजा
ये वीडियो देख दुनियाभर में मौजूद भारतीयों का खून उबल रहा है। हालांकि, लोग इन भारतीय मुस्लिम लड़कियों की तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं जिन्होंने बिना डरे-सहमे, उन पाकिस्तानियों का डटकर सामना किया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। यही कारण है कि जब भारतीय लड़कियां पीछे नहीं हटी तो उन पाकिस्तानियों को ही पीछे होना पड़ा और वहां से जाना पड़ा।
वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
अब इस वीडियो पर नेटिजंस ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने सवाल किया- ‘बेहद शर्मनाक। अगर पाकिस्तानी गुंडे विदेश में कानून और महिलाओं की गरिमा का सम्मान नहीं कर सकते, तो उन्हें वीजा ही नहीं मिलना चाहिए। ब्रिटेन और भारत को ऐसे उपद्रवियों पर सख्त वीजा प्रतिबंध लगाने चाहिए। नफरत और गुंडागर्दी फैलाने वाले पाकिस्तानियों को वीजा देना बंद करो'।
वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘जोकरों से और क्या ही उम्मीद कर सकते हो’। एक ने लिखा- ‘ये नामर्द भीड़ में इकट्ठा होकर कुछ लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। हिम्मत है तो हिंदुस्तानी मर्दों के सामने आकर दिखाएं, इनको नामर्द ना बना डाला तो हम भी हिंदुस्तानी नहीं’। अन्य ने लिखा है- ‘भारतीय मुस्लिम लड़कियों पर गर्व है। भारतीय होने के नाते, हम भारत से प्यार करते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग हम पर शक करते हैं’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 19:20 IST