अपडेटेड 5 March 2026 at 15:00 IST
Israel Iran War: IAF ने ईरान में घुसकर 20 ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले, दर्जनों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें स्वाहा, IRGC को भारी नुकसान
Israel attack Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के शुरू 100 घंटों पूरे हो चुके हैं और इस बीच ईरानी सैन्य शक्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
US-Israel-Iran war: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष छठवें दिन में पहुंच गया है। जंग थमने का नाम नहीं ले रही, बल्कि हमले दिन पर दिन और तेज होते जा रहे हैं। अब इजराइली वायु सेना (IAF) ने दावा किया है कि उसने ईरान अंदर कई महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे को सफलतापूर्वक निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया है। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर भी शामिल था, जिसे इजरायल के खिलाफ तत्काल हमले के लिए तैयार किया गया था।
बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को भी किया नष्ट
IAF ने X पर जारी एक बयान में कहा, "ईरान के इस्फहान और कम क्षेत्र में मिसाइल लॉन्चर और रक्षा प्रणाली पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया।” वायु सेना ने इसकी भी पुष्टि की कि वायुसेना के विमान ने ईरान के कम क्षेत्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट किया, जो इजरायल की ओर दागने के लिए तैयार था।
इतना ही नहीं, मिसाइल के खतरे को बेअसर करने के अलावा इस ऑपरेशन में इजरायली जेट विमानों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ईरानी विमानरोधी क्षमताओं को भी टारगेट किया गया। बयान में आगे कहा गया, "इसके अलावा, इस्फहान में वायु सेना के विमानों पर हमला करने के उद्देश्य से बनाई गई एक रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया।"
इजरायली वायुसेना ने बयान में यह भी कहा कि ये सटीक हमले ईरानी सरकार की आक्रमण क्षमताओं को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक व्यापक रणनीतिक अभियान का हिस्सा हैं।
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के 100 घंटे पूरे
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई की। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के शुरू 100 घंटों पूरे हो चुके हैं और इस बीच ईरानी सैन्य शक्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1045 हो गई है। इसमें सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। लेबनान में 50, इजरायल में 11, जॉर्डन में 5, कुवैत में 4, UAE में 3, बहरीन और ओमान में एक-एक मौतें हुई हैं। कुवैत में स्थित यूएस एंबेसी पर हुए ईरानी हमले में 6 सैनिकों भी मारे गए हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 15:00 IST