अपडेटेड 5 March 2026 at 07:31 IST
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला, टॉरपीडो से जहाज को समुद्र में डुबोया, 87 नौसैनिक की मौत; VIDEO भी किया जारी
US sinks Iran warship: ईरानी जहाज IRIS Dena भारत से ईरान वापस जा रहा था। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि हिंद महासागर में उसके देश के समुद्र तट के पास ईरानी युद्धपोत डूब गया। अमेरिका ने टॉरपीडो से इसे डुबोने का दावा किया है। हमले में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

US-Iran-Israel War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी अब खतरनाक रूप ले रही है। अमेरिका ने हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास ईरान के नेवी वॉरशिप IRIS Dena को टारपीडो हमले से गहरे समंदर में डुबा दिया है। बताया जा रहा है कि जहाज पर ईरानी नौसेना से जुड़े लगभग 180 लोग सवार थे, जिनमें से कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई है। करीब 32 लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। कई लोग अब भी लापता हैं। अमेरिका ने इस हमले का एक वीडियो जारी किया है।
‘दुनिया में कहीं भी हमला कर सकता है अमेरिका’
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बताया कि श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी पोत पर अमेरिकी पनडुब्बी ने हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि ईरानी वॉरशिप को टॉरपीडो के जरिए डुबो दिया गया। हेगसेथ के कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब अमेरिका ने हिंद महासागर में किसी दुश्मन जहाज को निशाना बनाया।
पीट हेगसेथ ने आगे कहा कि यह हमला पुष्टि करता है कि अमेरिका दुनिया में कहीं पर भी हमला कर सकता है। ईरान का यह जहाज खुद को अंतरराष्ट्रीय समुद्र में सुरक्षित मान रहा था, लेकिन US टॉरपीडो ने उसे वहां भी मार गिराया। उन्होंने इसे क्वाईट डेथ यानी शांत मौत करार दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान का यह युद्धपोत बंगाल की खाड़ी में 18 फरवरी से 25 फरवरी तक एक नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के बाद लौट रहा था।
Advertisement
हमले में 87 लोगों की मौत
बुधवार, 4 मार्च को जहाज में सवार लोगों ने Distress Call (जो कॉल संकट के समय की जाती है) की थी। इसके बाद श्रीलंका की नेवी वहां मदद के लिए पहुंची। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर कुल 180 लोग सवार थे। जैसे ही संकट की सूचना मिली श्रीलंका ने नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान को बचाव मिशन के लिए भेजा। युद्धपोत पर सवार 87 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 32 को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।
विदेश मंत्री विजयथा हेरथ ने कहा कि इस हमले में बचे हुए लोग गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें इलाज के लिए दक्षिणी बंदरगाह शहर गाले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Advertisement
अमेरिका ने जारी किया हमले का वीडियो
अमेरिका ने इस हमले का वीडियो जारी किया है, इसमें देखा जा सकता है कि ईरानी वॉरशिप IRIS Dena से एक टॉरपीडो टकराता है और फिर वहां एकदम से ऊंची पानी की लहर उठती है। कुछ ही देर में पूरा जहाज समुद्र में समां जाता है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन पर दिन तेज होता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल की ओर से तेहरान सहित ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। वहीं, ईरान भी कई देशों पर अटैक कर रहा है। तनाव अभी कम होता नहीं दिख रहा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 07:31 IST