अपडेटेड 2 March 2026 at 14:07 IST
Iran-Isreal war: सिर मुंडाते ही ओले पड़े... हिजबुल्लाह के युद्ध में एंट्री मारते ही इजरायल ने दिया झटका, टॉप कमांडर मोहम्मद राद को किया ढेर
IDF के ताजा हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमख मोहम्मद राद के मारे जाने खबर सामने आई है। इजराइली वॉर रूम ने इसकी पुष्टी भी कर दी। IDF ने लेबनान की ओर किए गए हमले के जवाब में यह एक्शन लिया है।
ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग अब पूरे मिडिल ईस्ट में आग की तरह भड़क उठी है। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इस जंग में हिज्बुल्लाह की भी एंट्री हो गई। लेबनान की ओर से इजरायली सीमा पर कई हवाई हमले किए गए थे। जवाब में इजरायल ने लेबनान पर स्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के टॉप लीडर मोहम्मद राद को ढेर कर दिया।
IDF के ताजा हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमख मोहम्मद राद के मारे जाने खबर सामने आई है। इजराइली वॉर रूम ने एक पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि लंबे समय से हिज्बुल्लाह MP रहे राद की हत्या कर दी गई है, हालांकि लेबनान की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
IDF के हमले मे मारा गया मोहम्मद राद
लेबनान के हमलों का जवाब देते हुए IDF ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। इजरायली हमलों में 31 लोगों की मारे जाने की खबर है तो 149 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आईडीएफ ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में कई हिजबुल्लाह लड़ाकुओं को निशाना बनाने की बात कही है। वहींं, मोहम्मद राद को हिज्बुल्लाह के स्ट्रक्चर में एक सेंट्रल पॉलिटिकल आदमी के तौर पर देखा जाता था, जो मिलिटेंट ऑपरेशन को पार्लियामेंट्री एंगेजमेंट के साथ मिलाता है।
कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर मोहम्मद राद
मोहम्मद राद का जन्म 22 अगस्त 1955 को हुआ था, वह हिज्बुल्लाह के सबसे सीनियर पॉलिटिकल लीडर में से एक था, जो 2000 से लेबनान की लेजिस्लेचर में ग्रुप के पॉलिटिकल विंग के हेड पद पर था और नबातिएह जिले को रिप्रेजेंट करते था। राद हिज्बुल्लाह के हथियार खत्म करने की मांगों को खारिज करने वाली एक जानी-मानी आवाज रहे हैं और लेबनान पर इजराइल और पश्चिमी दबावों की खुलकर आलोचना करते रहे हैं।
हाल के सालों में हिज्बुल्लाह की लीडरशिप को इजराइल के साथ झगड़ों में कई बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें 2024 में एग्जीक्यूटिव काउंसिल के पूर्व हेड हाशिम सफीद्दीन की हत्या और उसके लंबे समय के लीडर हसन नसरल्लाह की युद्ध के समय हुई मौत शामिल है, जिससे ग्रुप के कमांड स्ट्रक्चर में बदलाव आया है।
खामनेई की मौत के बाद बदले की आग मे जल रहा हिज्बुल्लाह
IDF ने कहा कि उसने बेरूत में कई सीनियर हिज्बुल्लाह आतंकवादियों और दक्षिणी लेबनान में एक सेंट्रल हिज्बुल्लाह आतंकवादी पर हमला किया है, लेकिन टारगेट के नामों की पुष्टि नहीं की। हिजबुल्लाह ने ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद पहली बार 18 महीनों में इजरायल के उत्तरी इलाकों और कार्मेल क्षेत्र पर रॉकेट दागे थे, जिनमें ज्यादातर खुले इलाकों में गिरे। इसके जवाब में इजरायल ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 14:01 IST