अपडेटेड 2 March 2026 at 11:51 IST
Israel-Iran war: कुवैत में US एयरफोर्स का घातक F-15 फाइटर जेट क्रैश, सामने आया Video; जानें कैसे ही अमेरिकी पायलट की हालत
कुवैत में एक अमेरिकन F-15 फाइटर जेट क्रैश हो गया। क्रैश की वजह अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, विमान में हवा में ही आग लगते हुए देखा जा सकता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इजरायल और ईरान के बीच आज, 2 मार्च को जंग का तीसरा दिन हो गया है। इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर बमबारी कर रहा है तो ईरानी की ओर से भी जवाबी कार्रवई जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि कुवैत में एक अमेरिकन F-15 फाइटर जेट क्रैश हो गया। हालांकि, क्रैश की वजह अभी पता नहीं चल पाया है। इसके क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के साथ विमान को नीचे गिरता देखा जा सकता है। मगर अमेरिकी की ओर से इसकी पुष्टी नहीं की गई है।
कुवैत में एक अमेरिकन F-15 फाइटर जेट क्रैश हो गया। US एयरफोर्स का F-15E स्ट्राइक ईगल के क्रैश होने की खबर है। X पर सर्कुलेट हुए एक वीडियो में फाइटर जेट आसमान से गिरने और जमीन पर क्रैश होने से पहले आग के गोले में बदलता हुआ दिख रहा है। फाइटर जेट क्रैश हुआ है या ईरान ने इसे मार गिराया है फिलहाल इसकी डिटेल जानकारी नहीं मिली है।
कुवैत में US एयरफोर्स का F-15 फाइटर जेट क्रैश
वहीं, ईरान से जुड़े कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के F-15 लड़ाकू विमान जो कुवैत में क्रैश हुआ है, उसे मार गिराया गया था। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। वायरल हो रहे वीडियो में विमान में हवा में ही आग लगते हुए देखा जा सकता है। फाइटर जेट काफी देर तक आसमान में गोल-गोल घूमता रहा फिर नीचे गिर गया।
पायलट ने बचाई अपनी जान
बताया जा रहा है कि विमान का पायलट सुरक्षित है। क्रैश से पहले पायलट पैराशूट की मदद बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। अब तक इस खबर की पुष्टि न तो अमेरिकी सेना ने की है और ना ही ईरानी सेना ने।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 11:51 IST