अपडेटेड 21 April 2024 at 14:34 IST

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में क्यों हो रहा ग्रीन इस्लाम आंदोलन? जानें क्या है मांग

दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया क्लाइमेट चेंज से जूझ रहा है। ऐसे में वहां ग्रीन इस्लाम शुरू किया गया है।

इंडोनेशिया में ग्रीन इस्लाम मूवमेंट | Image: PTI/Republic

इन दिनों ग्रीन इस्लाम आंदोलन की चर्चा काफी तेज हो गई है। दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में ग्रीन इस्लाम आंदोलन की शुरुआत हो गई है। इंडोनेशिया कोयला और पाम ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक देश माना जाता है। कहा जा रहा है कि इंडोनेशिया इन दिनों काफी मुश्किलों से जूझ रहा है। ऐसे में वहां के लोगों ने ग्रीन इस्लाम आंदोलन की शुरुआत की है।

दरअसल, इंडोनेशिया के लोग यहां के संकट की वजह जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग को मान रहे हैं। इस लिए इंडोनेशिया में बढ़ रही संकट को मिटाने के लिए यहां के लोगों ने ग्रीन इस्लाम आंदोलन छेड़ दिया है। तो आइए जानते हैं क्या है ग्रीन इस्लाम आंदोलन और लोगों की क्या मांग है?

क्या है ग्रीन इस्लाम आंदोलन?

इंडोनेशिया के लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक आंदोलन की शुरुआत की है। दरअसल, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इस्तिकलाल मस्जिद के ग्रैंड इमाम नसरुद्दीन उमर ने लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरुक किया। उन्होंने कहा कि इंसान के तौर पर हमारी सबसे बड़ी कमी ये है कि हम धरती को सिर्फ एक वस्तु की तरह समझते हैं। हम पृथ्वी के प्रति जितना ज्यादा लालची होंगे, उतनी ही जल्दी कयामत आती जाएगी।

बता दें, इंडोनेशिया की आबादी 27 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में ग्रैंड इमाम नसरुद्दीन ने कहा, दुनिया में मुस्लिमों की एक-चौथाई आबादी पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। रमजान में जैसे मुसलमान रोजा रखते हैं, वैसे ही उन्हें धरती की रक्षा को भी अपना फर्ज बनाना चाहिए। रोजाना नमाज की तरह पेड़ लगाना भी आदत होनी चाहिए।

पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों ने शुरू किया Green Islam Movement

ग्रैंड इमाम यहीं नहीं रुके। वो जिस मस्जिद के इमाम हैं, उसे पूरी तरह से हरे रंग में बदल दिया। इसके साथ ही मस्जिद के पास एक नदी की साफ-सफाई की। इस्तिकलाल मस्जिद को दुनिया का सबसे बड़ा मस्जिद कहा जाता है। ग्रैंड इमाम ने इस मस्जिद को पूरी तरह से सौर पैनल से लैस कर दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: INDI के महाजुटान में शामिल होने रांची पहुंचे तेजस्वी, बोले- हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय का...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 21 April 2024 at 09:04 IST