अपडेटेड 11 August 2024 at 20:15 IST
युगांडा की राजधानी में कूड़े का ढेर ढ़हा, कम से कम आठ लोगों की मौत
Uganda: युगांडा की राजधानी में कूड़े का ढेर ढहने की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
Uganda: युगांडा की राजधानी में कूड़े का ढेर ढहने की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कांपला कैपिटल सिटी अथॉरिटी ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार देर रात किटेजी में कूड़े का ढेर ढहने से कम से कम 14 अन्य लोग घायल हो गए।
किटेजी लैंडफिल, कांपला के अधिकांश हिस्से से निकलने वाले अपशिष्ट का निपटान स्थल है। बयान के मुताबिक, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
बयान में बताया गया कि घटनास्थल पर बचाव दल रविवार को कचरे के ढेर में फंसे शवों को निकालने के लिए खुदाई में जुटा है, जिस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
किटेजी लैंडफिल शहर के पिछले इलाके में स्थित एक खड़ी ढलान पर स्थित है, जहां प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाएं और बच्चे अक्सर काम के लिए जमा होते हैं।
लैंडफिल वाली जगह के करीब कुछ घर भी बने हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण यह घटना हुई है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 20:15 IST