अपडेटेड 10 January 2024 at 18:01 IST

दुनिया में फ्रांस से पहले भी रह चुके हैं कई 'गे' PM, नए पीएम की नियुक्ति से मैक्रों को कितना फायदा?

France News Gabriel Attal: गेब्रियल अटल फ्रांस के पहले सबसे युवा पीएम हैं, जो खुलेतौर पर खुद को 'गे' बता चुके हैं।

फ्रांस के नए पीएम गेब्रियल अटल | Image: AP

France News Gabriel Attal: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेब्रियल अटल को नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। गेब्रियल अटल फ्रांस के पहले सबसे युवा पीएम हैं, जो खुलेतौर पर खुद को 'गे' बता चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या गेब्रियल दुनिया के पहले गे पीएम हैं या उनसे पहले भी किसी देश के किसी पीएम ने खुद को गे बताया है। आइए जानते हैं।

स्टोरी की खास बातें

  • फ्रांस के पहले गे पीएम हैं गेब्रियल अटल
  • नए पीएम के ऐलान से फ्रांस को कितना फायदा?
  • क्या दुनिया के पहले गे पीएम हैं गेब्रियल?

नए पीएम के ऐलान से फ्रांस को कितना फायदा?

जानकारों की मानें तो प्रधान मंत्री के रूप में एक नए चेहरे की नियुक्ति जून में यूरोपीय संघ संसद चुनावों से पहले अपनी सरकार में नई जान फूंकने के के प्रयासों का हिस्सा लगती है, जहां मैक्रों की रेटिंग पिछड़ रही है। हालांकि, अगर बात की जाए कि नए पीएम के नियुक्ति से मैक्रों के फायदे की तो इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

असल में, फ्रांस की राजनीतिक व्यवस्था में राष्ट्रपति के पास अधिक शक्तियां होती हैं। प्रधान मंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और वह घरेलू नीति को लागू करने का प्रभारी होता है। उनसे विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की भी अपेक्षा की जाती है।

क्या दुनिया के पहले गे पीएम हैं गेब्रियल?

गेब्रियल दुनिया के पहले गे पीएम नहीं हैं। उनसे पहले भी गे पीएम के रूप कई नाम सामने आ चुके हैं। इनमें सर्बिया की एना ब्रनाबिक और आयरलैंड के लियो वराडकर का नाम भी शामिल हैं। जेवियर बेटटेल, जो अब लक्जमबर्ग के उप प्रधान मंत्री हैं, ने दो कार्यकालों तक प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने भी खुलेतौर पर खुद के गे होने का ऐलान किया था।

कौन हैं फ्रांस के नए पीएम गेब्रियल अटल?

गेब्रियल अटल इमैनुएल मैक्रों के करीबी सहयोगी हैं जो कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता थे। हाल के जनमत सर्वेक्षणों में वह देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने रेडियो शो के साथ-साथ संसद में भी एक समझदार मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ेंः 'ये BJP-RSS का समारोह'... कांग्रेस ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा का न्योता; लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 18:01 IST