अपडेटेड 9 November 2025 at 15:12 IST

Earthquake: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 तीव्रता के बाद सुनामी की चेतावनी जारी; भारत के अडमान में भी डोली धरती

जापान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता दर्ज होने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, भारत के अडमान में भी रविवार को धरती डोल उठी।

Earthquake | Image: Canva

जापान में रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सुनामी (TSunami) की चेतावनी जारी की गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप शाम लगभग 5:03 बजे (0803 GMT) इवाते के तटवर्ती समुद्री क्षेत्र में आया, जिसके कारण एक मीटर (तीन फीट) ऊंची सुनामी की आशंका जताई गई। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर Sanriku area के पास महसूस किए गए।

अंडमान में डोली धरती

रविवार दोपहर अंडमान के समुद्री क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 तीव्रता दर्ज की गई आया।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अंडमान सागर में 12.49 उत्तरी अक्षांश और 93.83 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

जापान में सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में रविवार शाम को तट पर आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद इवाते प्रान्त के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।सुनामी की चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरों की आशंका जताई गई है। पूर्वी जापान रेलवे ने कहा कि तोहोकू शिंकानसेन में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई और सेंडाइ तथा शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया।

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। मगर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि जापान उन देशों में शुमार है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के चलते यहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इस कारण से जापान में लगातार भूकंप आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: देशभर में थी आतंकी हमलों की साजिश, ATS ने तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार


 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 November 2025 at 14:37 IST