अपडेटेड 12 December 2025 at 10:11 IST
Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके से फिर कांपी जापान की धरती, 6.7 तीव्रता से मचा कोहराम; सुनामी का अलर्ट जारी
जापान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का सेंटर जापान के हाचिनोहे तट से लगभग 115 किलोमीटर दूर था। सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
जापान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। देश के उत्तर-पूर्वी तट पर शुक्रवार, 12 दिसंबर को 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उत्तरी पैसिफिक कोस्टलाइन के कुछ हिस्सों, खासकर आओमोरी, इवाते और होक्काइडो में एक मीटर (3.3 फ़ीट) तक की लहरें उठने की चेतावनी दी गई है। भूकंप का सेंटर जापान के हाचिनोहे तट से लगभग 115 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई बहुत कम 11 km थी।
जापान से लेकर फिजी तक कांपी धरती
तीन दिन पहले ही जापान में आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जापान के लोग अभी इस झटके से उबरे भी नहीं थे कि एक बार फिर धरती कांप उठी। शुक्रवार सुबह जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 6.7 मैग्नीट्यूड का तेज भूकंप आया। भूकंप के झटके फिजी तक महसूस किए गए। लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 11:44 AM (02:44 GMT) पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
JMA ने जताया बड़े भूकंप की आशंका
JMA के अनुसार, भूकंप का केंद्र टोक्यो से 680 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व (NNE) में था। सुनामी का अलर्ट जारी होने के बाद खतरा और बढ़ गया है। लोगों से, खासकर तटीय इलाकों में रहने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि जापान ने मंगलवार को एक मेगाक्वेक एडवाइजरी जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि अगले हफ्ते 8 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने का खतरा थोड़ा बढ़ गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 09:36 IST