अपडेटेड 14 March 2024 at 23:42 IST

जापान में फिर कांपी धरती, रिएक्टर स्केल पर 6 मापी गई तीव्रता; सरकार ने जारी कर दी चेतावनी

Japan Earthquake: जापान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

6 Magnitude Earthquake Rocks Japan | Image: Unsplash / Representative

Japan Earthquake: जापान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, टोक्यो में रिक्टर स्केल पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की वेबसाइट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। गुरुवार (14 मार्च) को भारतीय समयानुसार रात 8:44 बजे आए भूकंप का केंद्र जापान के टोक्यो से 208 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर कहा- “भूकंप की तीव्रता: 6.0, 14-03-2024 को 20:44:38 IST पर आया, अक्षांश: 37.20 और लंबाई: 141.00, गहराई: 68 किमी, स्थान: टोक्यो, जापान से 208 किमी उत्तर पूर्व।” अधिकारियों द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जापान में लगातार आ रहे भूकंप

जापान में अक्सर शक्तिशाली भूकंप और सुनामी आते रहे हैं। इससे पहले आज, NHK ने बताया कि जापान सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स ने टोक्यो में आए शक्तिशाली भूकंप से आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया है। अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया, "अर्थव्यवस्था और संपत्ति को दीर्घकालिक नुकसान 1,000 ट्रिलियन येन या लगभग 6.8 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकता है।" आपको बता दें कि जापान को सड़कों, बंदरगाहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित भूकंप में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए अनुमानित 21 ट्रिलियन येन या अधिक खर्च करना होगा।

भूकंप में खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

भूकंप आने के बाद ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं। अक्सर घबराहट में हम सही फैसला नहीं ले पाते हैं। भूकंप आने पर आपको घबराना नहीं हैं। भूकंप के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे आप खुदको और दूसरों का भी बचाव कर सके। कुछ उपाए करके भूकंप के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

  • भूकंप महसूस होते ही खुली जगह पर चले जाएं। आप संकरी या फिर बहुमंजिला इमारत में रहे हैं, तो बाहर निकलने से कोई फायदा नहीं। ऐसी स्थिति में आपको घर में ही सुरक्ष‍ित ठिकाने पर इंतजार करना चाहिए।
  • खुद को सुरक्षित रखने के लिए कमरे के कोने और मजबूत फर्नीचर के नीचे छुपना बेहतर होगा। सिर के साथ-साथ शरीर के दूसरे संवेदनशील अंगों को पहले बचाने की कोशिश करें।
  • अगर आपको घर से बाहर निकलने का मौका मिल जाता है, तो बिजली और टेलीफोन के खंभे से दूर रहें। पेड़-पौधों के नीचे भी खड़े ना हों।
  • भूकंप के झटके महसूस होते ही टीवी और फ्रिज जैसे बिजली उपकरणों के प्लग निकाल देने चाहिए।
  • भूकंप के तेज झटका आने के बाद भी कुछ घंटों तक आफ्टर शॉक्स आ सकते हैं। इसलिए कुछ समय तक सतर्क रहें।
  • आफ्टर शॉक्स आने की कोई तय सीमा नहीं होती है, इसलिए अफवाहों पर बिल‍कुल ही ध्यान न दें।

ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी को पीछे से दिया गया धक्का, SSKM अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में बड़ा खुलासा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 21:37 IST