अपडेटेड 23 March 2026 at 12:47 IST

किताबें छोड़ो, रोमांस करो… इस यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए निकाला ऐसा अजब-गजब नोटिस, नेटिजंस बोले- ‘हमें भी एडमिशन लेना है’

Ajab Gajab: इस यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए बड़ा ही यूनिक स्प्रिंग ब्रेक घोषित किया है जो 1 से 6 अप्रैल तक चलेगा। इन छुट्टियों का थीम भी यही है कि ‘फूलों को निहारों और रोमांस का आनंद लो’।

University asks students to fall in love | Image: Grok

Ajab Gajab: जहां आमतौर पर स्कूल और कॉलेज में छात्रों से आशिकी का चक्कर छोड़कर पढ़ाई में मन लगाने के लिए कहा जाता है, वही चीन की एक यूनिवर्सिटी में बच्चों को रोमांस और प्यार करने की सलाह दी जा रही है। आप ये कह सकते हैं कि इस यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों को मिड-टर्म ब्रेक का असाइनमेंट ही यही दिया है- ‘फूलों का आनंद लो और प्यार में पड़ो’।

ये मामला सिचुआन साउथवेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन (Sichuan Southwest Vocational College of Aviation) का बताया जा रहा है जिसने अपने ऑफिशियल वीचैट अकाउंट पर छात्रों के लिए ये नोटिस जारी किया है।

किताबें छोड़ो, रोमांस करो… 

इस यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए बड़ा ही यूनिक स्प्रिंग ब्रेक घोषित किया है जो 1 से 6 अप्रैल तक चलेगा। इन छुट्टियों का थीम भी यही है कि ‘फूलों को निहारों और रोमांस का आनंद लो’। शिक्षकों और छात्रों से मंगलवार को दिए गए नोटिस में साफ शब्दों में कहा गया है कि किताबें बंद करो और प्यार करो। बता दें कि दो हफ्ते पहले ही चीन सरकार ने ऐलान किया था कि वो स्कूल में समर और विंटर वेकेशन के साथ-साथ स्प्रिंग और ऑटम हॉलिडे भी शुरू करने वाली है। जैसे ही यूनिवर्सिटी के इस नोटिस की खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोगों ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए। नेटिजंस ने कहा कि उन्हें भी इस कॉलेज में एडमिशन लेना है।

गिरती जन्म दर चीन के लिए संकट!

अधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों को ऑफ-पीक सीजन में ट्रैवल करने के लिए पेड लीव भी देंगे। सिचुआन और पूर्वी जियांग्सू जैसे प्रांतों के साथ-साथ सूजौ और नानजिंग जैसे शहरों ने भी वसंत ऋतु की छुट्टियों के लिए प्लान अनाउंस कर दिए हैं जो अप्रैल या मई की शुरुआत में शुरू होंगी।

सामने आई जानकारी की माने तो, चीन अपनी 1.4 अरब आबादी के बीच यात्रा और अवकाश गतिविधियों को प्रोत्साहित करके घरेलू खपत को बढ़ावा देना चाहता है। आपको बता दें कि चीन में जन्म दर लगातार गिर रही है जिससे सरकार को डर है कि अगर युवा प्यार और शादी से दूर रहने लगे तो भविष्य में देश की आबादी का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में युवाओं को प्यार करने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है।

2025 में, चीन की जनसंख्या में लगातार चौथे साल गिरावट आई थी। जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई, और विशेषज्ञों ने आगे और गिरावट की चेतावनी दी है। नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन (NDRC) ने एक नोटिस में कहा कि बीजिंग ने मंगलवार को 'चाइल्ड-फ्रेंडली डेवलपमेंट' को बढ़ावा देने के लिए एक दिशानिर्देश भी जारी किया। ‘चाइल्ड-फ्रेंडली सिटी’ बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर खुफिया जानकारी दे रहा था वायु सेना का कर्मचारी, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 12:47 IST