अपडेटेड 2 January 2026 at 18:38 IST

पूल पार्टी की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखाए महिलाओं के आपत्तिजनक शॉट्स, कभी लगाया बॉडी लोशन; अब 44 मिलियन फॉलोअर्स वाला इन्फ्लुएंसर हुआ बैन

एक मशहूर चीनी इन्फ्लुएंसर को हॉट स्प्रिंग में हुई एक "अश्लील" पूल पार्टी की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए बैन कर दिया गया है।

Chinese Influencer Banned | Image: X, AI

एक मशहूर चीनी इन्फ्लुएंसर को हॉट स्प्रिंग में हुई एक "अश्लील" पूल पार्टी की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए बैन कर दिया गया है। Liu Ergou नाम का हैंडल यूज करने वाले इन्फ्लुएंसर के 44 मिलियन ऑनलाइन फॉलोअर्स हैं। उसने करीब तीन घंटे तक लाइव स्ट्रीम किया था जिसमें लगभग 20 लोग शामिल थे।

विदेशी मीडिया के मुताबिक, एक शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर लियू के इस लाइव स्ट्रीम को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा था। बाद में इसके कंटेंट पर आपत्ति जताई गई तो प्लेटफॉर्म ने इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एक्शन लिया।

चीनी इन्फ्लुएंसर को लाइव स्ट्रीम करने से किया गया बैन

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस लाइव स्ट्रीम में ऐसा था क्या। दरअसल, इसमें कम कपड़ों में महिलाओं को दिखाया गया था और कैमरे का पूरा फोकस उनकी ब्रेस्ट और हिप्स पर रखा गया था। लाइव स्ट्रीम में महिलाओं के कई आपत्तिजनक क्लोज-अप शॉट्स दिखाए गए थे। और सिर्फ इतना ही नहीं, लियू और अन्य पुरुषों को महिलाओं के साथ खेलते और उन्हें पूल में फेंकते हुए भी देखा जा सकता है। 

इन्फ्लुएंसर ने महिला के शरीर पर लगाया लोशन

लाइव स्ट्रीम में लियू ने अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए एक महिला को बॉडी लोशन भी लगाया। हालांकि, बाद में कुछ दर्शकों ने इसे ‘अश्लील’ बताते हुए इसकी शिकायत प्लेटफॉर्म से की है। फिर लगभग 10 दिन बाद प्लेटफॉर्म ने एक मीडिया आउटलेट जिमू न्यूज को बताया कि उसने "नियमों का उल्लंघन" करने के लिए लियू का अकाउंट बैन कर दिया है।

हालांकि, लोग इस सजा को काफी कम बता रहे हैं क्योंकि लियू को केवल नया कंटेंट पोस्ट करने से बैन किया गया है जबकि उसका अकाउंट अभी भी विजिबल है और उसके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि लियू को अक्सर अपने अकाउंट पर ‘वल्गर कंटेंट’ डालने के लिए ही जाना जाता है।

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह की Dhurandhar को ‘प्रोपेगेंडा’ बताने वालों पर भड़के सुधीर मिश्रा, बोले- तो तुम ऐसी फिल्म बना लो जो…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 18:38 IST